Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सोरेन सरकार तीन वर्ष पूरे होने पर 29 दिसंबर को राज्यवासियों को करेगी लाभान्वित
    झारखंड

    सोरेन सरकार तीन वर्ष पूरे होने पर 29 दिसंबर को राज्यवासियों को करेगी लाभान्वित

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2022No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में वर्तमान राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन कार्यक्रमों में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से लाभ पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया गया है.

    10 लाख किसान परिवारों को  सूखा राहत राशि का लाभ

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि झारखंड के भूमिहीन तथा सूखाग्रस्त प्रभावित 10 लाख किसान परिवारों को सूखा राहत राशि का लाभ, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत स्कूलों में अध्ययनरत 25 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि का लाभ तथा सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से आच्छादित 5 लाख 60 हजार बच्चियों को सहायता राशि का लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचाया जाएगा. इस अवसर पर 1200 करोड़ रुपये राशि का वितरण किया जाना सुनिश्चित किया गया है.

    26 दिसंबर तक आवश्यक तैयारी पूर्ण कर लेने का निर्देश

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों निर्देशित किया कि सूखा राहत योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से राशि का हस्तांतरण किए जाने के लिए लाभुकों का रजिस्ट्रेशन, वेरीफिकेशन तथा वित्तीय एवं तकनीकी पहलुओं पर सभी आवश्यक तैयारी 26 दिसंबर तक निश्चित रूप से पूर्ण कर ली जाए, ताकि राशि के हस्तांतरण में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो.

    “प्रगति पोर्टल” से संबंधित तैयारी ससमय कर लें

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की “प्रगति पोर्टल” से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी ससमय पूर्ण कर ली जाए. उन्होंने पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 29 दिसंबर को “स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड पोर्टल” का शुभारंभ किया जाना है. इस पोर्टल के शुभारंभ होने से राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को राज्य सरकार की खेल नीति का पूरा लाभ मिल सकेगा.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि “स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड पोर्टल” की व्यवस्था एवं उसकी तकनीकी बारीकियों की पूरी जांच सुनिश्चित कर लें, ताकि पोर्टल शुभारंभ होने के बाद साइट में किसी तरह की असुविधा खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को न हो. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त अवसर पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत कई मॉडल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन राज्य सरकार द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया गया है. इस निमित्त आवश्यक तैयारी ससमय पूर्ण कर ली जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉन्चिंग ऑफ पोर्टल फॉर मॉनिटरिंग इंफ्रा प्रोजेक्ट्स का भी पूर्ण तैयारी रखें.

    प्रोजेक्ट भवन में आयोजित होगा मुख्य समारोह : मुख्य सचिव

    बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 दिसंबर को झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित नए सभागार में आयोजित मुख्य समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए एक आयोजन-सह-समन्वय समिति का गठन की जाए. समिति द्वारा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, डायस प्लान, आमंत्रित लोगों की सूची सहित कार्यक्रम के सभी बिंदुओं पर आवश्यक तैयारी ससमय सुनिश्चित की जाएगी. बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि इस दौरान राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा सभी जिले ऑनलाइन माध्यम से मुख्य समारोह से जुड़े रहेंगे.

    बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, आपदा प्रबंधन-सह-योजना विभाग के सचिव अमिताभ कौशल, कृषि विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के. रवि कुमार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के सचिव विप्रा भाल सहित संबंधित विभाग के निदेशक एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article6 टोल पर कब्ज़ा चाहता था पंकज मिश्रा, ED ने किया दावा
    Next Article एनोस एक्का एवं उनकी पत्नी की अपील हाई कोर्ट ने रखा सुरक्षित

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Latest Posts

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.