Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 5:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»शिबू सोरेन आय से अधिक संपत्ति मामले में  8 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
    झारखंड

    शिबू सोरेन आय से अधिक संपत्ति मामले में  8 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्‍ली: दिल्ली हाइकोर्ट ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन की याचिका को आगे और कोई स्‍थन प्रदान नहीं किया जाएगा। मालूम हो कि लोकपाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन की ओर से दायर एक याचिका का गुरुवार को विरोध किया, जिसमें बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार रोधी प्राधिकार की ओर से उनके खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई को चुनौती दी गई है।

    सोरेन के वकील ने व्‍यक्तिगत परेशानी का दिया हवाला

    उच्च न्यायालय ने आगे स्‍थगन न प्रदान किए जाने की बात तब कही, जब सोरेन का प्रतिनिधित्व करने वाले एक वकील ने कहा कि उनकी कुछ निजी दिक्‍कतें हैं इसलिए सुनवाई की अगली तिथि चाहिए। इस दौरान लोकपाल का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने स्थगन के अनुरोध का विरोध किया। सोरेन के वकील की मांग पर ध्‍यान देते हुए न्‍यायमूर्ति एम सिंह ने सुनवाई को स्‍थगित करते हुए यह स्‍पष्‍ट कर दिया कि आगे अब सुनवाई की तिथि नहीं बदली जाएगी।

    12 सिंतबर को लोकपाल की कार्यवाही पर लगी थी रोक

    कोर्ट ने कहा कि अब इस पर अगली सुनवाई आठ फरवरी को होगी और कहा कि तब तक अंतरिम आदेश जारी रहेगा। इससे पहले 12 सितंबर को हुई सुनवाई में कोर्ट ने यह कहते हुए लोकपाल की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी कि इस पर विचार करने की जरूरत है। गौरतलब है कि सोरेन ने अधिकार क्षेत्र के आधार पर सीबीआई को प्रारंभिक जांच की कार्रवाई और आदेश को चुनौती दी है।

    दुबे के आरोपों को सोरेन ने ठहराया गलत

    बताते चलें कि अगस्त, 2020 में की गई शिकायत में भाजपा नेता दुबे ने दावा किया कि शिबू सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों ने सरकारी खजाने का दुरुपयोग करके आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है और भ्रष्टाचार में घोर संलिप्त हैं। जबकि सोरेन ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को सिरे से गलत ठहराया। 

    अपनी याचिका में सोरेन ने दावा किया है कि लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम 2013 की धारा 53 के तहत कथित अपराध के सात वर्ष बीत जाने के बाद किसी भी शिकायत की जांच करने का अधिगार लोकपाल को नहीं है और उसने शिकायत पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए सीबीआई को गलत तरीके से समय विस्तार दिया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: सुषमा बड़ाइक पर हमले के मामले में पूर्व IPS पी नटराजन सहित छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
    Next Article धनबाद : गोदाम में लगी आग, 80 हजार का सामान जलकर राख

    Related Posts

    झारखंड

    मजदूर और किसानों के हक में 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल होगी भाकपा

    July 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    गृह मंत्री के आगमन को लेकर 10 जुलाई को बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था

    July 8, 2025
    कारोबार

    कोर्ट ने चैनपुर थाना के दरोगा और सिपाही समेत चार लोगों पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

    July 8, 2025
    Latest Posts

    मजदूर और किसानों के हक में 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल होगी भाकपा

    July 8, 2025

    गृह मंत्री के आगमन को लेकर 10 जुलाई को बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था

    July 8, 2025

    BHEL में 515 पदों पर भर्ती, 16 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

    July 8, 2025

    कोर्ट ने चैनपुर थाना के दरोगा और सिपाही समेत चार लोगों पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

    July 8, 2025

    पलामू में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.