Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका : ED की कार्रवाई के बावजूद सरकार को कोई खतरा नहीं-आलमगीर आलम
    झारखंड

    दुमका : ED की कार्रवाई के बावजूद सरकार को कोई खतरा नहीं-आलमगीर आलम

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि इडी की कार्रवाई के बावजूद सरकार को कोई खतरा नहीं है। हेमंत सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने से विपक्ष घबरा गया है। इस कारण ऐसी साजिश की जा रही है। मंत्री ने दुमका में पत्रकारों से बातचीत में हाल के दिनों में लगातार हुई इडी की कार्रवाई पर कहा कि झारखंड सरकार ने सोच लिया है कि जब तक केंद्र में ऐसी सरकार रहेगी, हमें इसी माहौल में काम करते रहना होगा। एक पैर कभी बाहर रहेगा, कभी अंदर।

    उन्होंने कहा कि इडी की जो कार्रवाई हो रही है, उससे सरकार को कोई खतरा नहीं है। हां, मेंटल डिप्रेशन होता है। काम की क्षमता प्रभावित होती है, लेकिन जनता ने जो हमें आशीर्वाद दिया है, इसके लिए हमें काम करना है। आलमगीर आलम ने जोर देकर कहा कि उन पर जो टेंडर मैनेज करने के लिए फोन पर बातचीत करने का आरोप लगाया जाता है, यह सरासर बेबुनियाद है। अपने 20 साल के राजनीतिक कैरियर में आज तक किसी को टेंडर संबंधित कार्य को लेकर फोन नहीं किया। मंत्री ने भाजपा के इस्तीफा मांगे जाने के सवाल पर कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

    हमने कोई गलत काम नहीं किया। अगर कोई आरोप लगा देता है, तो उससे यह साबित नहीं हो जाता कि हमने गलती की है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे ऊपर लगे आरोप साबित हो जाते हैं तब उस वक्त तय करेंगे कि हमें क्या करना है। इससे पूर्व आलम ने दुमका के गांधी मैदान में 10 दिवसीय राज्यस्तरीय सरस मेला का उद्घाटन किया। मेले में महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्रियों के 150 से अधिक स्टॉल लगाये गए हैं। देश के कई दूसरे राज्य के भी स्टॉलों को इस सरस मेले में जगह दी गयी है। इस मौके पर मंत्री बादल पत्रलेख, दुमका विधायक बसंत सोरेन, डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अंबर लकड़ा, जिप अध्यक्ष जॉयस बेसरा एवं उपाध्यक्ष सुधीर मंडल मौजूद थे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेंस हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी रांची पहुंची, मुख्यमंत्री सोरेन ने ट्रॉफी का अनावरण किया
    Next Article रांची : युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026

    यौन शोषण के आरोप में 65 दिन काटी जेल, 32 महीने बाद मिला न्याय

    July 5, 2026

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.