Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Nov, 2025 ♦ 1:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»शिबू सोरेन की अध्यक्षता में बनी झारखंड राज्य समन्वय समिति के इन सदस्यों को मिला मंत्री का दर्जा
    झारखंड

    शिबू सोरेन की अध्यक्षता में बनी झारखंड राज्य समन्वय समिति के इन सदस्यों को मिला मंत्री का दर्जा

    Team JoharBy Team JoharNovember 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के सर्वोच्च नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के नेतृत्व में गठित झारखंड राज्य समन्वय समिति के 4 सदस्यों को मंत्री का दर्जा दिया गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से संकल्प में यह जानकारी दी गयी है. समिति में शिबू सोरन समेत 9 लोगों को शामिल किया गया है.

    शिबू सोरेन को बनाया गया है 9 सदस्यीय समिति का अध्यक्ष

    शिबू सोरेन को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को सदस्य, सरफराज अहमद, फागु बेसरा, बिनोद पांडेय, योगेंद्र महतो को सदस्य बनाया गया है. इस समिति में हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जबकि बंधु तिर्की को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.

    इनको मिलेगी मंत्री के समान सुविधाएं

    राजेश ठाकुर, फागु बेसरा, बिनोद पांडेय और योगेंद्र महतो को मंत्री का दर्जा मिलेगा. इन्हें मंत्री को मिलने वाली तमाम सुविधाएं मिलेंगी. इनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा. राज्य में विकास की संभावनाएं तलाशने और जन-आकांक्षा के अनुरूप राज्य की विकास योनजनाओं के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए इस समिति का गठन किया गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय से जारी संकल्प के मुताबिक, यह समिति पिछड़े क्षेत्रों में आर्थिक विकास की गति को तेज करने संबंधी योजनाओं एवं उपायों पर विचार करेगी.

    समिति देगी राज्य सरकार को सुझाव

    इस समिति के गठन का उद्देश्य राज्य से मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए राज्य की बुनियादी आवश्यकताओं के साथ समन्वय बनाकर उनका विकास करना है. साथ ही प्रदेश में उपलब्ध प्राकृतिक संपदाओं के समुचित उपयोग एवं मानव संसाधन के सम्यक विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में भी समिति काम करेगी. इसके अलावा, राज्य के संतुलित विकास की संभावनाएं तलाशने, इसके लिए आवश्यक उपाय करने तथा जन-आकांक्षाओं के अनुरूप विकास योजनाओं के साथ समिति समन्वय स्थापित करेगी.

    समिति का कार्यकाल और उसके काम

    • झारखंड राज्य समन्वय समिति का कार्यकाल तीन साल का होगा.
    • समय-समय पर झारखंड राज्य समन्वय समिति राज्य सरकार को परामर्श देगी.
    • झारखंड राज्य समन्वय समिति का कार्यालय समिति के अध्यक्ष के आवास में ही होगा.
    • हर महीने झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक होगी.
    • झारखंड सरकार समिति को सचिवालीय सहायता उपलब्ध करवायेगी.
    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत सोरेन से ईडी कार्यालय में पूछताछ के दौरान कड़ी सुरक्षा, गेट के अंदर किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं
    Next Article दुमका: चर्चित भागवत राउत हत्याकांड केस में सभी 7 आरोपी दोषी करार, 22 नवंबर को सजा के बिंदु पर सुनवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : तदाशा मिश्र को बनाया गया प्रभारी डीजीपी, अधिसूचना जारी

    November 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भ्रष्टाचार और असफलता का पर्याय बनी भाजपा कर रही जनता को गुमराह : झामुमो

    November 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रसूखदार कैदियों के लिए जेल में अय्याशी का पूरा इंतजाम कर रही है हेमंत सरकार : बाबूलाल

    November 6, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : तदाशा मिश्र को बनाया गया प्रभारी डीजीपी, अधिसूचना जारी

    November 6, 2025

    भ्रष्टाचार और असफलता का पर्याय बनी भाजपा कर रही जनता को गुमराह : झामुमो

    November 6, 2025

    रसूखदार कैदियों के लिए जेल में अय्याशी का पूरा इंतजाम कर रही है हेमंत सरकार : बाबूलाल

    November 6, 2025

    अवैध लॉटरी गिरोह के पांच धंधेबाज गिरफ्तार, लाखों के टिकट और लैपटॉप बरामद

    November 6, 2025

    बैंक लूटकांड के आरोपी राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को मिली जमानत

    November 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.