Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मधुमक्खी की जानलेवा हमले से वृद्ध महिला की हुई मौत, एक बच्चा हुआ घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
    झारखंड

    मधुमक्खी की जानलेवा हमले से वृद्ध महिला की हुई मौत, एक बच्चा हुआ घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • सदर विधायक के सहयोग से शव को भेजा गया घर, मासूम के बेहतर इलाज हेतु चिकित्सकों से किया गया आग्रह

    हजारीबाग : मधुमक्खी के जानलेवा हमले से आज सदर प्रखंड अवस्थित मेरु ग्राम निवासी स्व. धानो ठाकुर की वृद्ध पत्नी सोहवा देवी की मौत हो गई वहीं उनके 11 वर्षीय पौते सुजल ठाकुर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों अपने जजमानों के लिए छठ व्रत का पत्ता तोड़ने स्थानीय जंगल में गए थे जहां अचानक मधुमक्खियों ने तादाद में आकर जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे दोनों दादी पोता घटनास्थल पर ही बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में वृद्ध महिला की मौत हो गई वहीं मासूम बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है ।

    मृतक वृद्ध महिला के बड़े पुत्र रूपलाल ठाकुर ने इसकी जानकारी सदर बीस सूत्री अध्यक्ष अनेश्वर प्रसाद को देते हुए शव को घर पंहुचाने में सहयोग की गुहार लगाई। जिसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी सदर विधायक मनीष जायसवाल को देते हुए उनसे सहयोग करने की अपील की। जिसके बाद विधायक श्री जायसवाल ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को सदर अस्पताल जाकर मृतक के शव को उनके घर भेजवाने और घायल बच्चे के इलाज में सहयोग करने का निर्देश दिया। विधायक मीडिया प्रतिनिधि तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के पुत्र से मिलकर अस्पताल के वरीय अधिकारियों से बात करके एम्बुलेंस की व्यवस्था करा कर शव को उनके मेरु स्थित आवास में भेजवाया। इधर गंभीर रूप से घायल बच्चे का का भी वार्ड में जाकर विधायक मीडिया प्रतिनिधि ने हाल जाना और चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों से बात करके बच्चे के बेहतर इलाज में सहयोग करने का आग्रह किया। इलाज कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और यथोचित इलाज किया जा रहा है। बच्चे से हाल जानने के क्रम में घायल बच्चे ने विधायक मीडिया प्रतिनिधि से भूख लगने की बात कहकर कुछ खिलाने का आग्रह किया तो उन्होंने तुरंत करंट सदर अस्पताल में चल रहे मरीजों के लिए कैंटीन के संचालक से बात करके घायल बच्चे और उसकी मां के लिए खाने का इंतजाम कराया ।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड का पिकप चालक मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ ला रहा था शराब, पकड़ाया, 18 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त
    Next Article झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरण में मतदान, 23 दिसंबर को मतगणना, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Latest Posts

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.