Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 3:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»आज है भाई दूज का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा की सही विधि
    धर्म/ज्योतिष

    आज है भाई दूज का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा की सही विधि

    Team JoharBy Team JoharOctober 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ज 27 अक्टूबर दिन गुरुवार को भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन भाई बहन के घर जाते हैं. बहन उनका स्वागत करती हैं, तिलक लगाती हैं और भोजन कराती हैं, साथ ही भाई के सुखी जीवन की प्रार्थना करती हैं. आज के दिन यमराज की भी पूजा की जाती है. कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यमराज पहली बार अपनी बहन यमुना के घर गए थे, तब से ही इस तिथि को यम द्वितीया या भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. यह दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं भाई दूज के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में.

    भाई दूज 2022 शुभ मुहूर्त
    कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि का प्रारंभ: 26 अक्टूबर, दोपहर 03 बजकर 35 मिनट से
    कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि का समापन: आज, 27 अक्टूबर, दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर
    भाई को तिलक करने का शुभ समय: आज सुबह 07 बजकर 18 मिनट से दोपहर 02 बजकर 12 मिनट तक
    सर्वार्थ सिद्धि योग: आज दोपहर, दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से कल सुबह 06 बजकर 30 मिनट तक

    तिलक लगाने का मंत्र
    केशवानन्न्त गोविन्द बाराह पुरुषोत्तम।
    पुण्यं यशस्यमायुष्यं तिलकं मे प्रसीदतु।।

    कान्ति लक्ष्मीं धृतिं सौख्यं सौभाग्यमतुलं बलम्।
    ददातु चन्दनं नित्यं सततं धारयाम्यहम्।।

    भाई दूज पूजा मंत्र
    गंगा पूजे यमुना को,
    यमी पूजे यमराज को,
    सुभद्रा पूजा कृष्ण को,
    गंगा यमुना नीर बहे,
    मेरे भाई की आयु बढ़े.

    भाई दूज पूजा ​विधि
    1. आज प्रात: स्नान करने के बाद भगवान विष्णु, गणेश जी और यम का पूजन करें.
    2. शुभ मुहूर्त में भाई को भोजन और तिलक के नलिए आमंत्रित करें.
    3. शुभ समय में भाई को पूर्व की ओर मुख करके आसन पर बैठाएं.
    4. फिर मंत्रोच्चार के साथ भाई के माथे पर चंदन और अक्षत् से तिलक करें. ​उसके पश्चात हाथ में रक्षा सूत्र बांधें.
    5. इसके बाद भाई की आरती उतारें और मिठाई खिलाएं.
    6. उम्र के अनुसार, भाई और बहन एक दूसरे से आशीर्वाद लें या दें. बहन भाई की लंबी आयु और सुखी जीवन की प्रार्थना करें.
    7. इसके पश्चात भाई को भोजन कराएं. बहन से विदा लेते समय भाई उनको कुछ उपहार में दे सकते हैं.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत का मुकाबला आज नीदरलैंड से, लगातार दूसरी जीत पर टीम इंडिया की नजर
    Next Article धनबाद: ईदगाह मुहल्ला में मां काली की मूर्ति विसर्जन के दौरान धार्मिक नारेबाजी के बाद हिंसक झड़प, कई लोग हुए घायल

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 26 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 26, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    रवि योग, भौम जया सिद्ध योग, लक्ष्मी योग के संयोग में मनेगा तीज व्रत

    August 26, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 25 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 25, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग में 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    August 26, 2025

    JSCA का नाम हो ‘शिबू सोरेन स्टेडियम’, कुणाल षाड़ंगी ने उठाई मांग

    August 26, 2025

    राजस्व महा-अभियान : अब सभी रैयतों का आवेदन लेना अनिवार्य, नहीं होगा कोई रिजेक्ट

    August 26, 2025

    रांची में आज छात्र युवा अधिकार मंच का आक्रोश मार्च, हजारीबाग से बड़ी संख्या में छात्र रवाना

    August 26, 2025

    रांची नगर निगम के कुछ अधिकारियों की लापरवाही से गई कर्मचारी की जान, न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी पत्नी

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.