Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Sep, 2025 ♦ 11:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रधानमंत्री मोदी ने ‘रोजगार मेला’ का किया शुभारंभ, धनतेरस पर 75 हजार लोगों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘रोजगार मेला’ का किया शुभारंभ, धनतेरस पर 75 हजार लोगों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ किया। धनतेरस पर पहले चरण में चयनित 75,226 युवाओं को नियुक्ती पत्र दिए गए। पीएम मोदी ने नियुक्त पत्र मिलने पर युवाओं को बधाई दी। इस मौके पर पीएम ने कहा, ‘आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण दिन है। बीते 8 वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है आज उसमें एक और कड़ी जुड़ी रही है, ये कड़ी रोजगार मेले की है। आज केंद्र सरकार 75,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है।’ पीएम मोदी ने कहा, विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। इसमें हमारे नवीन आविष्कारों, उद्यमी, किसानों और उत्पादन से जुड़े साथियों की बड़ी भूमिका है।

    बता दें कि पीएम मोदी ने बीते गुरुवार, 20 अक्टूबर, 2022 को इसकी घोषणा की थी। पीएम रोजगार मेला का शुभारंभ भी बड़े पैमाने पर बेरोजगारी की खबरों के बीच हुआ है, जिसके लिए मोदी सरकार को बड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा है। इस रोजगार मेला 2022 के तहत योग्य उम्मीदवारों को लगभग 10 लाख नौकरियों की पेशकश की जाएगी। चयनित उम्मीदवार भारत सरकार के तहत 38 मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे। उम्मीदवारों को ग्रुप ए और बी (राजपत्रित), ग्रुप बी (अराजपत्रित) और ग्रुप सी स्तरों पर सरकारी नौकरी की पेशकश की जाएगी।

    जिन पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, एमटीएस और कई अन्य शामिल हैं। पीएम रोजगार मेला के तहत भर्ती सीधे संबंधित मंत्रालयों द्वारा या कर्मचारी चयन आयोग, संघ लोक सेवा आयोग और रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यम से की जाएगी। जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, सभी मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में स्वीकृत पदों के खिलाफ रिक्त पदों को भरने की दिशा में काम कर रहे हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोविड टीकाकरण में 219.53 करोड़ से अधिक टीके लगे
    Next Article नौकरियों पर सीएम नीतीश की नकल कर रहे हैं पीएम मोदी : तेजस्वी यादव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर मिली जान से मारने की धमकी, PLFI के नाम पर आया फोन

    September 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा जान ले, अब जनता उनके धनबल, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं : विनोद पांडेय

    September 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अक्टूबर तक 50% फंड खर्च करें, तभी मिलेगा 1020 करोड़ : मुख्य सचिव

    September 1, 2025
    Latest Posts

    करम पूर्व संध्या समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, बोले- समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी

    September 1, 2025

    भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर मिली जान से मारने की धमकी, PLFI के नाम पर आया फोन

    September 1, 2025

    भाजपा जान ले, अब जनता उनके धनबल, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं : विनोद पांडेय

    September 1, 2025

    जामताड़ा का अफजलपुर टीओपी जल्द होगा शुरु, SP ने किया स्थल निरीक्षण

    September 1, 2025

    सांसद बिद्युत महतो ने फोरलेन कॉरिडोर का किया निरीक्षण , अधिकारियों को समयबद्ध कार्य का दिया निर्देश…

    September 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.