Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 4:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»अस्टम उरांव समेत छह खिलाड़ियों ने सीएम से की मुलाकात , मुख्यमंत्री बोले- पंचायत से राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
    खेल

    अस्टम उरांव समेत छह खिलाड़ियों ने सीएम से की मुलाकात , मुख्यमंत्री बोले- पंचायत से राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की खिलाड़ी अस्टम उरांव, नीतू लिंडा, अंजली मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी एवं सुधा अंकिता तिर्की ने मुलाकात की। इन खिलाड़ियों ने फीफा वर्ल्ड कप के लिए प्रशिक्षण और तैयारियों को लेकर सरकार द्वारा मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि फीफा वर्ल्ड कप में आपने देश का प्रतिनिधित्व कर राज्य का नाम रौशन किया है। आप सभी खिलाड़ियों पर हम सभी को नाज़ है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में राज्य और देश के लिए और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।  इस मौके पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

     खेल पर सरकार का विशेष फोकस

    मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के विकास पर सरकार का विशेष फोकस है। खेल को आगे बढ़ाने का हमने संकल्प ले रखा है। इस दिशा में खेल नीति बना ली गई है । वहीं, कई खिलाड़ियों की भी सीधी नियुक्ति हो चुकी है। आने वाले दिनों में खिलाड़ियों को और भी कई खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे अपने-अपने खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिला सकें।

    खिलाड़ियों के पढ़ाई की  व्यवस्था को सुनिश्चित करने की हो रही पहल

    मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में उभर रहे प्रतिभावान बच्चे -बच्चियों के पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है । उन्होंने इन खिलाड़ियों से कहा कि आप बेफिक्र होकर अपने खेल पर ध्यान दें । आपके बेहतर प्रशिक्षण के साथ सभी खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

    खेलों के लिए उठाए जा रहे हैं  कई कदम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल का माहौल बने, इसलिए पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा गांव और पंचायतों में खेल के मैदान और  प्रखंड स्तर पर स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि यहां की  खेल प्रतिभाओं को इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से सामने लाएं और उन्हें प्रशिक्षण समेत अन्य सुविधाएं देकर बेहतर खिलाड़ी बना सकें।

     खिलाड़ियों ने अपने अनुभवों को साझा किया

    इस मौके पर इन खिलाड़ियों ने फीफा वर्ल्ड कप के अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया । उन्होंने बताया कि विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला। उनसे हम सभी को काफी कुछ सीखने का मौका मिला। इससे हमें निश्चित तौर पर हमारा परफॉर्मेंस बेहतर होगा।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे , खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, फुटबॉल कोच आनंद प्रसाद गोप और सोनी कुमारी मौजूद थीं।

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअधिवक्ता राजीव कुमार की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई, बेल पिटीशन पर ईडी से जवाब मांगा
    Next Article AJSU पार्टी के लोग झूठ और अफवाह फैला कर छवि खराब करने की कर रहे हैं कोशिश : अम्बा

    Related Posts

    खेल

    IND vs AUS : रोहित शर्मा ने तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड

    October 23, 2025
    खेल

    IND vs AUS: भारत का स्कोर 5 ओवर में 14/0, ओपनर्स टिके क्रीज पर

    October 23, 2025
    खेल

    ऋषभ पंत की दमदार वापसी, भारत A टीम के कप्तान बनाए गए

    October 21, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस ने नशे के धंधेबाजों को दी बड़ी चोट, चार तस्कर गिरफ्तार

    October 23, 2025

    अपनी ही बाइक में पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… जानें क्यों

    October 23, 2025

    विधानसभा अध्यक्ष ने फुटबॉल प्रतियोगिता में विजय टीम को किया पुरस्कृत

    October 23, 2025

    जमशेदपुर में ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार में मातम…

    October 23, 2025

    डीसी ने पदाधिकारी के साथ छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्था बहाल करने का दिया निर्देश

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.