Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कांग्रेस की जनाक्रोश रैली : प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा, कांग्रेस का वादा, सरकार बनी तो किसानों का कर्ज करेंगे माफ
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस की जनाक्रोश रैली : प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा, कांग्रेस का वादा, सरकार बनी तो किसानों का कर्ज करेंगे माफ

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। राजधानी रांची के विधानसभा मैदान में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने वादों की झड़ी लगा दी है। कहा कि गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे। छह माह में सभी रिक्त पदों को भरेंगे। उन्होंने भ्रष्‍टाचार रहित शासन का वादा किया।

    कहा कि रघुवर सरकार के प्रति आदिवासियों में आक्रोश है। रैली में सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि जनता ने पांच वर्षों में झूठ और फरेब की सरकार को देखा है। युवा पलायन कर रहे हैं, किसान आत्महत्या कर रहे हैं और मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद ले रहे हैं। हमारी बहनें उन्हें क्यों आशीर्वाद देंगी? वे अपने हक की बात उठाती हैं तो उन्हें लाठियां खानी पड़ती है।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि विपक्ष की एकता से रघुवर सरकार को ऐसा मारो कि इसे छत्तीसगढ़ में भी जगह नहीं मिले। अपने आक्रोश से लुटेरी, हत्यारी और अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, सांसद धीरज साहू सहित अन्य नेता भी मंच पर मौजूद हैं। मैदान में उत्‍साही कार्यकर्ताओं का जमघट लगा है।
    यहां नेता झारखंड चुनाव को लेकर लोगों में जोश भर रहे हैं। महाराष्‍ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे से उत्‍साहित कांग्रेस झारखंड चुनाव से पहले रैली के जरिये अपनी ताकत दिखा रही है। सियासी गलियारे में इस रैली को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और अन्‍य नेताओं की अगुआई में जनसभा का आयाेजन किया गया है।

    भाजपा सरकार पिछले पांच वर्षों में जनता की उम्मीदों के अनुरूप काम नहीं कर पाई : आरपीएन सिंह

    कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की अगुआई वाली भाजपा सरकार पिछले पांच वर्षों में जनता की उम्मीदों के अनुरूप काम नहीं कर पाई है। भाजपा के अंदरुनी कलह के चलते पिछले पांच सालों में झारखंड को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि मोमेंटम झारखंड के माध्यम से 900 करोड़ रुपये की लूट और कोनार परियोजना निर्मित बांध के माध्यम से 2200 करोड़ रुपये का नुकसान लोग भूल नहीं सकते। रघुवर दास कैबिनेट के दो मंत्रियों का सरेआम रिश्वत मांगने से संबंधित ऑडियो, किसानों की आत्महत्या, भूख से मौत, आदिवासियों के आंदोलन को अलोकतांत्रिक तरीके से कुचलने के मसले पर जनाक्रोश रैली बुलाई गई है।

    Congress jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : चुटिया में रह रहे पीएलएफआई उग्रवादी हरिराम साहू को पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा
    Next Article महाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता, कहा- महायुति की ही बनेगी सरकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.