Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jul, 2025 ♦ 11:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबादः बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने की युवक की पिटाई की
    झारखंड

    धनबादः बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने की युवक की पिटाई की

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबादः धनबाद पुलिस लगातार लोगों से अफवाह से बचने की अपील कर रही है. लेकिन इस अपील के बावजूद लोग अफवाहों की चपेट में आ रहे हैं. ताजा घटना गुरुवार को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव की है. इस गांव में एक युवक के साथ बच्चे को देखकर लोगों ने बच्चा चोर समझ पड़क लिया और जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद गोविंदपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और लोगों की भीड़ को शांत कराया.

    इसके बाद आरोपी युवक और बच्चे को साथ थाना लेकर चली गई. मिली जानकारी के अनुसार आसनबनी गांव में एक युवक बच्चे के साथ कही जा रहा था. युवक के साथ बच्चा को देखते ही ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पूछताछ करने लगा, लेकिन युवक कुछ बोल पाने में असमर्थ था. इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आरोपी के हाथ बांधकर पिटाई करने लगी.

    डीएसपी अमर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की गई. जांच के दौरान पता चला कि दोनों एक ही परिवार से हैं. युवक थोड़ा मानसिक रूप से बीमार है. इससे वह ज्यादा बोल नहीं पाता है. उन्होंने कहा कि युवक के परिजनों का पता लगाया गया, इसके बाद थाना बुलाकर दोनों को सौंप दिया गया. युवक गोविंदपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाला है. डीएसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह पर ध्यान ना दें. इस तरह की अफवाह या कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा : मिहिजाम थाना प्रभारी एक बार फिर चर्चे में, मूर्ति विसर्जन के दौरान लोगों से झड़प
    Next Article थाईलैंड : ‘चाइल्ड केयर सेंटर’ में हुई गोलीबारी, 34 लोग मारे गए

    Related Posts

    जामताड़ा

    JMM कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला, विरोध में लगाए नारे

    July 3, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरा, अंदर मौजूद थे 29 बच्चे

    July 3, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में भी अब रहेगी NDRF की यूनिट, रांची से बुलाने का झंझट हुआ खत्म…

    July 3, 2025
    Latest Posts

    JMM कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला, विरोध में लगाए नारे

    July 3, 2025

    चाईबासा में आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरा, अंदर मौजूद थे 29 बच्चे

    July 3, 2025

    जमशेदपुर में भी अब रहेगी NDRF की यूनिट, रांची से बुलाने का झंझट हुआ खत्म…

    July 3, 2025

    ओरमांझी के बिरसा जैविक उद्यान में हाइब्रिड शेर ‘शशांक’ की मौत, पेट में कैंसर निकला कारण

    July 3, 2025

    कंबाइंड सिविल सर्विसेज परीक्षा की मेरिट लिस्ट रद्द करने की याचिका को हाई कोर्ट ने किया खारिज

    July 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.