Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 3:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखण्ड विधानसभा चुनाव : नाला विधानसभा में झामुमो और भाजपा आमने-सामने, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखण्ड विधानसभा चुनाव : नाला विधानसभा में झामुमो और भाजपा आमने-सामने, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    जामताड़ा । कभी लाल झंडे लंबदार पार्टी का जादू नाला में चलता था। अब हरा झंडा और भगवा झंडा ने अपनी पैठ बढ़ाई है। इसे लेकर अलग राज्य निर्माण के बाद 2005 विधानसभा चुनाव में झामुमो के रवींद्रनाथ महतो ने तत्कालीन विधायक विशेश्वर खां को चुनावी मैदान में पटकनी दी। वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सत्यानन्द झा बाटुल ने झामुमो के तत्कालीन विधायक रवीद्ननाथ महतो को विधानसभा चुनाव में मात दिया। बाद में 2014 के विधानसभा चुनाव में रवींद्रनाथ महतो ने लगभग 56,877 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्धंदी तत्कालीन कृषि मंत्री सत्यानन्द झा बाटुल को आठ हजार से भी ज्यादा मतों से पराजित किया। हालांकि झामुमो के रवीद्रनाथ महतो संयुक्त बिहार के समय भाकपा के तत्कालीन विधायक विशेश्वर खां से महज ढाई हजार मतों के अंतर से हारने के बाद नाला विधानसभा सीट में अपनी जीत दर्ज कराने को लेकर भाजपा और झामुमो आमने-सामने है। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोरेन ने सर्वाधिक बढ़त इसी विधानसभा क्षेत्र से लिया था। वैसे लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव अलग ढंग से होता है। विगत 2014 के विधानसभा चुनाव में भाकपा के कन्हाईमाल पहाड़िया ने 23 हजार एवं झाविमो के तत्कालीन उम्मीद्वार माधव चन्द्र महतो 17 हजार से अधिक मत लाकर अच्छा प्रदर्शन करते हुए पुनः ताल ठोंकने के मूड में हैं। वैसे भाकपा से कन्हाईमाल पहाड़िया अब तक के घाषित उम्मीदवार हैं। वहीं माधवचन्द्र महतो झाविमो से अलग होकर भाजपा में शामिल होकर भाजपा से पार्टी प्रत्याशी बनने के लिए प्रयासरत हैं। अभी भाजपा ने अपना पत्ता नहीं खोला है। वैसे भाजपा से टिकट लेने वालों की लंबी लिस्ट है। इनमें सत्यानन्द झा बाटुल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, दुमका नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमिता रक्षित समेत अन्य लोगों के नाम हैं।
    वहीं झामुमो के विधायक रवींद्रनाथ महतो का ही नाम झामुमो से टिकट लेने में सबसे आगे दिख रहे है। नाला सीट 1962 से 1990 तक भाकपा के तत्कालीन विधायक विशेश्वर खां के कब्जे में रही। वहीं 1990 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजकुमार हिम्मत सिंह ने चुनाव जीत लिया। पुनः 1995 में भाकपा के विशेश्वर खां ने कांग्रेस के राजकुमार हिम्मत सिंह से सीट को झटक लिया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअयोध्या मामला: केंद्रीय खुफिया एजेंसियां सतर्क, आईबी ने अयोध्या, काशी और मथुरा में डाला डेरा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article लोहरदगा : अधेड़ की चाकू गोदकर हत्या, डायन-बिसाही में हत्‍या की आशंका, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल महतो के गवर्नर से मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- किस हैसियत से सीधे महामहिम राज्यपाल से मिलने चले गए?

    August 21, 2025
    गोड्डा

    गोड्डा में फंदे पर लटकी मिली आदिवासी छात्रा, चाचा के नाम छोड़ा नोट

    August 21, 2025
    झारखंड

    झाड़ियों से मिला युवक का श’व

    August 21, 2025
    Latest Posts

    तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल महतो के गवर्नर से मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- किस हैसियत से सीधे महामहिम राज्यपाल से मिलने चले गए?

    August 21, 2025

    Rapido पर CCPA ने लगाया 10 लाख का जुर्माना… जानें क्यों

    August 21, 2025

    गोड्डा में फंदे पर लटकी मिली आदिवासी छात्रा, चाचा के नाम छोड़ा नोट

    August 21, 2025

    एक ही परिवार के पांच लोगों की रहस्यमय मौ’त, तफ्तीश में जुटी पुलिस

    August 21, 2025

    झाड़ियों से मिला युवक का श’व

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.