Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»मीडिया कप फुटबॉल : गंगा, दामोदर व मयूराक्षी सेमीफाइनल में
    खेल

    मीडिया कप फुटबॉल : गंगा, दामोदर व मयूराक्षी सेमीफाइनल में

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मेगा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे मीडिया कप फुटबॉल के तीसरे दिन टीम गंगा ने टीम भैरवी को 3-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं टीम दामोदर ने टीम स्वर्णरेखा के साथ और टीम मयूराक्षी ने टीम अजय के खिलाफ मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रोक सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की। मंगलवार को मुख्य स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में टीम गंगा ने मैन ऑफ द मैच भुवनेश्वर महतो के शानदार मैदानी गोल की बदौलत टीम भैरवी के खिलाफ पहले ही मिनट में 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद राजेश सिंह ने 21वें और प्रमोद सिंह ने 29वें मिनट में गोल दाग टीम को 3-0 से जीत दिलाई।

    इस जीत के साथ ही गंगा ग्रुप A का विजेता बना। एथलेटिक्स प्रैक्टिस ग्राउंड में मयूराक्षी और अजय के बीच खेला गया पहला मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा। मयूराक्षी के कुमार सौरव ने मैच के 6ठे मिनट में गोल दाग बढ़त दिलाई लेकिन अजय के मनोज ने 15वें मिनट में गोल दाग मुकाबला बराबरी पर ला दिया। मैच का अंत इसी स्कोर पर हुआ और मयूराक्षी ग्रुप B से उपविजेता बनते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गई।

    मुख्य स्टेडियम में दूसरा मुकाबला वॉक ओवर के साथ खत्म हुआ। निर्धारित समय तक अमानत के खिलाफ मैच के लिए शंख के मात्र 5 खिलाड़ी ही मैदान पहुंचे। इसके बाद रेफरी ने टीम पूरा करने के लिए शंख को 20 मिनट का वक्त दिया। इसके बाद टीम अमानत के पक्ष में फैसला सुनाया गया। एथलेटिक्स प्रैक्टिस ग्राउंड के दूसरे मुकाबले में टीम दामोदर ने टीम स्वर्णरेखा को 1-1 की बराबरी पर रोक सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच के 21वें मिनट में नदीम जफर ने स्वर्णरेखा के लिए गोल किया। दामोदर को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक गोल की दरकार थी और दामोदर के शंकर ठाकुर ने 30वें मिनट में गोल दाग सेमीफाइनल का टिकट कन्फर्म करा दिया।

    पहले सेमीफाइनल में टीम गंगा और टीम मयूराक्षी के बीच होगा जबकि दूसरे सेमीफाइनल में टीम अजय और टीम दामोदर के बीच खेला जाएगा।

    मंगलवार के मैन ऑफ द मैच

    गंगा बनाम भैरवी : भुनेश्वर महतो
    मयूराक्षी बनाम अजय : मनोज कुमार
    स्वर्णरेखा बनाम दामोदर : रंजीत

    मैन ऑफ द मैच क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा व पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह ने मैच के बाद ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच का चयन रेफरी और लाइंस मैन की टीम ने किया।

    पॉइंट्स टेबल

    ग्रुप A

    गंगा : 8 प्वाइंट (1 ड्रॉ+2 जीत)
    दामोदर : 5 प्वाइंट (2 ड्रॉ+1 जीत)
    स्वर्णरेखा : 2 प्वाइंट (2 ड्रॉ+1 हार)
    भैरवी : 1 प्वाइंट (1 ड्रॉ+2 हार)

    ग्रुप B

    अजय : 7 प्वाइंट (2 जीत+1 ड्रॉ)
    मयूराक्षी : 5 प्वाइंट (1 जीत+2 ड्रॉ)
    अमानत : 4 प्वाइंट (1 हार+1 ड्रॉ+1 वॉक ओवर)
    शंख : 0 प्वाइंट (1 हार+1 हार+ वॉक ओवर)

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन सजग, बुधवार को होगी बैठक
    Next Article बिहार में नीतीश कैबिनेट ने कुल 19 एजेंडों पर लगाया मुहर, कई बड़ी योजनाओं को हरी झंडी; 09.51 करोड़ की स्वीकृति

    Related Posts

    खेल

    जामताड़ा की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

    June 9, 2026
    खेल

    अंडर-18 एशिया कप जीतकर रांची लौटे झारखंड के हॉकी स्टार, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

    June 9, 2026
    झारखंड

    वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान

    May 30, 2026
    Latest Posts

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    June 14, 2026

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.