Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 12:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लातेहार : ऑटो रिक्शा और टाटा मैजिक ट्रक में टक्कर, एक की मौत
    झारखंड

    लातेहार : ऑटो रिक्शा और टाटा मैजिक ट्रक में टक्कर, एक की मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2022Updated:September 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत दोमुहान के पास एनएच 75 पर ऑटो रिक्शा और टाटा मैजिक ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में मनिका निवासी कमलेश ठाकुर (22) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मनिका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लातेहार रेफर किया गया। घायलों में टेंपू चालक रिंकू नायक, काव्या कुमारी ,मंजू देवी ,छोटी कुमारी , निशी कुमारी ,दुलारी देवी और आयांश कुमार शामिल हैं। सभी मनिका प्रखंड मुख्यालय के निवासी हैं।

    जानकारी के अनुसार मनिका प्रखंड मुख्यालय निवासी सुरेश ठाकुर के परिवार के सदस्य टेंपो पर सवार होकर चंदवा स्थित नगर भगवती मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रहे थे। इसी दौरान दोमुहान के पास विपरीत दिशा से आ रहे टाटा मैजिक ट्रक ने ऑटो रिक्शा को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कमलेश ठाकुर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी ।जिसके बाद थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू किया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपितृपक्ष 2022: आज से पिंडदान शुरू, पितरों के मोक्ष के लिए होता है पिंडदान
    Next Article गढ़वा : आपसी विवाद में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास

    Related Posts

    जामताड़ा

    एनजीओ के आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    October 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पंजाब के रास्ते झारखंड पहुंच रहा अत्याधुनिक हथियार, रांची पुलिस ने पांच अपराधी को दबोचा

    October 22, 2025
    झारखंड

    सांसद डॉ. महुआ माजी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, ऑन द स्पॉट दिए निर्देश…

    October 22, 2025
    Latest Posts

    एनजीओ के आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    October 22, 2025

    पंजाब के रास्ते झारखंड पहुंच रहा अत्याधुनिक हथियार, रांची पुलिस ने पांच अपराधी को दबोचा

    October 22, 2025

    सांसद डॉ. महुआ माजी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, ऑन द स्पॉट दिए निर्देश…

    October 22, 2025

    चिराग पासवान बोले- जल्दबाजी नहीं, अगली बार खुद लड़ूंगा चुनाव, मेरा लक्ष्य CM बनना…

    October 22, 2025

    खेसारी लाल यादव और पत्नी चंदा देवी ने छपरा में किया जोरदार रोड शो, जनता ने दिखाई जबरदस्त उत्सुकता…

    October 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.