Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 3:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»शर्मनाक ! : गढ़वा में महिला को डायन बता निर्वस्त्र कर लाठी-डंडों से पीटा, दो गिरफ्तार
    झारखंड

    शर्मनाक ! : गढ़वा में महिला को डायन बता निर्वस्त्र कर लाठी-डंडों से पीटा, दो गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा। भवनाथपुर थाना अंतर्गत अधौरा गांव में एक शर्मसार कर देने वाली घटना में एक महिला को डायन करार देकर उसे लगभग निर्वस्त्र कर दिया गया और लाठियों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।. महिला को बचाने की कोशिश करने पर उसके पति और दो बेटियों को भी पीटकर घायल कर दिया गया। दबंग हमलावरों के खौफ के चलते दो दिनों तक पीड़िता और परिजन अपने घर में चुपचाप कैद रहे। कुछ लोगों ने हिम्मत बंधाई तो इस मामले की शिकायत पुलिस को की गई। सबसे हैरान करनेवाली बात यह कि महिला पर शर्मनाक अत्याचार करने वालों की अगुवाई गांव का एक निर्वाचित वार्ड सदस्य अमरनाथ उरांव कर रहा था।

    एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी वार्ड सदस्य सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में कुल 11 लोग नामजद किये गये हैं। नौ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। बताया गया है कि बीते पांच सितंबर की रात नौ बजे गांव के ही रहने वाले वार्ड सदस्य अमरनाथ उरांव सहित 11 लोग मेरे घर में घुस आए और महिला को डायन करार देकर लाठी-डंडा से पीटना शुरू कर दिया। महिला के कपड़े फाड़ दिये गये और लगभग निर्वस्त्र हो गई। उनसे बचने के लिए वह उसी हाल में भागी तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई।

    महिला का पति बचाव में आया तो उसे भी बुरी तरह पीटा गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के अनुसार इस मामले को गांव की पंचायत में दबाने की कोशिश हुई। पंचायत में कहा गया कि वह पुलिस में शिकायत नहीं करेगी। इसे सामाजिक तौर पर सुलझा लिया जायेगा। दो दिन बाद महिला ने कुछ लोगों द्वारा हिम्मत बंधाये जाने पर शिकायत दर्ज कराई तो उस पर केस वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है. ऐसा न करने पर खतरनाक अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : पुंदाग में शख्स ने अपने साले से पूछा बीवी का पता, नहीं बताया तो कर दी फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु झारखंड के चार हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से आनलाइन जुड़ेंगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिवाली की रात हुई ह’त्याकांड का खुलासा : गवाही के विवाद में मंतोष महतो ने सोमा उरांव को मा’री गोली

    October 23, 2025
    जामताड़ा

    एनजीओ के आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    October 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पंजाब के रास्ते झारखंड पहुंच रहा अत्याधुनिक हथियार, रांची पुलिस ने पांच अपराधी को दबोचा

    October 22, 2025
    Latest Posts

    दिवाली की रात हुई ह’त्याकांड का खुलासा : गवाही के विवाद में मंतोष महतो ने सोमा उरांव को मा’री गोली

    October 23, 2025

    एनजीओ के आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    October 22, 2025

    पंजाब के रास्ते झारखंड पहुंच रहा अत्याधुनिक हथियार, रांची पुलिस ने पांच अपराधी को दबोचा

    October 22, 2025

    सांसद डॉ. महुआ माजी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, ऑन द स्पॉट दिए निर्देश…

    October 22, 2025

    चिराग पासवान बोले- जल्दबाजी नहीं, अगली बार खुद लड़ूंगा चुनाव, मेरा लक्ष्य CM बनना…

    October 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.