Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका : सोशल मीडिया में पिस्टल के साथ डाला था पोस्ट, पुलिस ने तीन हथियार के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
    झारखंड

    दुमका : सोशल मीडिया में पिस्टल के साथ डाला था पोस्ट, पुलिस ने तीन हथियार के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका : सोशल मीडिया में हथियार के साथ पोस्ट डालना युवक को महंगा पड़ा है. पुलिस ने तीन हथियार से दो युवक को गिरफ्तार किया है. दुमका के सरैयाहाट थाना की पुलिस ने हथियार के साथ पहले एक युवक को गिरफ्तार किया. इसकी निशानदेही पर एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवक को जेल भेज दिया है.

    गुप्त सूचना के आधार पर सरैयाहाट पुलिस को झारखंड मोड़ के पास एक युवक द्वारा अपराध करने की नियत से हथियार रखने की सूचना प्राप्त हुई. इस बारे में थाना प्रभारी विनय कुमार द्वारा वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए सनहा दर्ज कर छापामारी दल का गठन किया गया था. छापामारी के क्रम में पुलिस झारखंड मोड़ पहुंचते ही एक युवक पुलिस गाड़ी को देखते ही भागने लगा. तभी पुलिस द्वारा उक्त युवक को खदेड़कर युवक को पकड़ा. पकड़ाये युवक का उसका नाम पूछने पर अपना नाम इरफान अंसारी (30 वर्ष) पिता सईद अंसारी ग्राम बाबूडीह थाना सरैयाहाट बताया.

    पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक की तलाशी लेने पर उसके दाहिने कमर से एक ऑटोमेटिक पिस्टल तथा उस पर लगा मैगजीन, एक जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल बरामद किया. इनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके बताए अनुसार इनके दोस्त राजेश कुमार पिता मटरू यादव ग्राम चरकापाथर थाना सरैयाहाट जिला दुमका बताया गया. राजेश के घर से एक ऑटोमेटिक पिस्टल मैगजीन सहित एवं एक कट्टा बरामद किया गया. गिरफ्तार दोनों आरोपी पैसे के लोभ में पथरा से मोहरा जानेवाले रास्ते में बाइक छीनने का योजना बना रहे थे. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया.

    पुलिस ने एक ऑटोमेटिक लोडेड पिस्टल मेड इन यूएसए, एक जिंदा कारतूस 7.65 एमएम, एक ऑटोमेटिक पिस्टल मेड इन स्पेन, एक कट्टा और एक मोबाइल जब्त किया. छापामारी दल में थाना प्रभारी विनय कुमार के अलावा एसआई पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, हवलदार वकील प्रसाद यादव, आरक्षी 444 धानसिंह बानरा, आरक्षी 54 अनिध्य्रस भेंगरा, आरक्षी 616 दरबारी सोरेन और केस के अनुसंधानकर्ता आनंद कुमार साहा शामिल थे.

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
    Next Article पलामू : मलय डैम में डूबने से 14 वर्षीय नाबालिग की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    झारखंड

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.