Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Nov, 2025 ♦ 12:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कर्मा पूजा : झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों की संस्कृति से जुड़ा लोकपर्व
    झारखंड

    कर्मा पूजा : झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों की संस्कृति से जुड़ा लोकपर्व

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: करमा झारखंड के प्रमुख त्योहारों में से एक है. यह पर्व झारखंड के अलावा ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़ और असम में आदिवासी समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल करमा पर्व आज यानी 6 सितंबर मंगलवार को है. इस पर्व को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य है बहनों द्वारा भाईयों के सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की जाती है. 

    झारखंड में पेड़-पौधों की पूजा की प्रथा सदियों चली आ रही है. प्रकृति के प्रति मानव समाज की यह परंपरा बहुत पुरानी है. आदि मानवों ने जब प्रकृति के उपकार को समझा तब से ही यह प्रकृति पर्व आदिवासियों के संस्कृति का हिस्सा बन गया. आज भी इसकी प्रासंगिकता है. इसमें प्रकृति का संदेश निहित है. जैसे करम में करम डाली, सरहुल में सखुआ फूल, जितिया में कतारी आदि की पूजा करते आ रहे हैं. आदिवासी करम पर्व की पूर्व संध्या से ही इसकी तैयारी में लग जाते हैं.

    इस पर्व का आदिवासी बड़े ही बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि करम पर्व के बाद से ही आदिवासी समाज में शादी और शुभ कार्य की शुरुआत की जाती है. इस दिन करम डाली की पूजा की जाती है. परंपरा के अनुसार करम की डाली को पूरे रीति-रिवाज के साथ आदिवासियों के धार्मिक स्थल अखरा में लगाया जाता है. जिसके बाद इसकी पूजा रात में की जाती है. करम पर्व में जावा का महत्व काफी होता है.

    तीज त्योहार के दूसरे दिन पूजा के लिए लड़कियां घर-घर घूमकर चावल, गेहूं, मक्का जैसे अलग-अलग तरह के अनाज इकट्ठा करती है और एक टोकरी में जावा बनाती हैं. पूजा के बाद जो सभी लोगों में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है. इस प्रसाद रूपी जावा को लोग एक-दूसरे के बाल में या फिर कान में लगाकर करम पर्व की शुभकामनाएं देते हैं.

    पूजा के दौरान कर्मा और धर्मा नाम के दो भाइयों की कहानी भी सुनाई जाती है. जिसका सार करम के महत्व को समझाता है. इस कहानी को सुने बिना पूजा अधूरी मानी जाती है. माना जाता है कि इस पर्व को मनाने से गांव में खुशहाली आती है. करम के दिन घर घर में कई प्रकार के व्यंजन भी बनाए जाते हैं. करम भाई-बहन के प्यार को दर्शाता है. महिलाएं खासकर अपने भाइयों की लंबी उम्र और अच्छे भविष्य के लिए व्रत रखती है.

     

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजकीयकृत मध्य विद्यालय चकला में शिक्षक दिवस का आयोजन
    Next Article पलामू : पुलिस ने 4 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 28 किलो गांजा बरामद

    Related Posts

    जमशेदपुर

    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : मंगलवार को 300 बूथों पर वोटिंग, 2.56 लाख मतदाता करेंगे मतदान

    November 10, 2025
    कारोबार

    रांची में सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जरूर चेक करें ताजा रेट

    November 10, 2025
    झारखंड

    झारखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा, 11 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट

    November 10, 2025
    Latest Posts

    केला और काली मिर्च का अनोखा कॉम्बिनेशन : सेहत के लिए फायदेगार

    November 10, 2025

    बिहार विस चुनाव : दूसरे चरण में पहले से ज्यादा सख्त होगी निगरानी

    November 10, 2025

    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : मंगलवार को 300 बूथों पर वोटिंग, 2.56 लाख मतदाता करेंगे मतदान

    November 10, 2025

    WhatsApp लेकर आ रहा नया ‘मीडिया हब’ फीचर, एक जगह दिखेंगे सभी फोटो-वीडियो और डॉक्यूमेंट्स

    November 10, 2025

    बिहार के इस शहर में आज नो एंट्री, किसके लिए… जानें

    November 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.