Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : महिला छात्रावास में संदिग्ध के घुसने से रांची हाईकोर्ट चिंतित, कहा- लॉ यूनिवर्सिटी की दीवार ऊंची करो
    झारखंड

    रांची : महिला छात्रावास में संदिग्ध के घुसने से रांची हाईकोर्ट चिंतित, कहा- लॉ यूनिवर्सिटी की दीवार ऊंची करो

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के महिला छात्रावास में एक सिरफिरे के घुसने के मामले को झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है. हाईकोर्ट ने इस मामले में एडीशनल चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी, रांची के उपायुक्त, एसएसपी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी को कोर्ट में तलब किया. सभी अधिकारी कोर्ट में पेश भी हुए.

    कोर्ट के निर्देश के बाद यूनिवर्सिटी के महिला छात्रावास के आसपास 1-4 की कंपनी सुरक्षा के लिहाज से तैनात कर दी गई है. कोर्ट ने यूनिवर्सिटी के कैंपस की चारदीवारी को ऊंचा करने का निर्देश दिया है. साथ ही सुरक्षा के सभी इंतजामों को पुख्ता करने का निर्देश दिया है. बता दें कि मंगलवार को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के महिला छात्रावास में एक सिरफिरे के घुस जाने की खबर आई थी.

    झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने कहा कि यह खबर मीडिया में आने के बाद झारखंड हाई कोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया और अधिकारियों को आज सुनवाई के दौरान तलब किया. कोर्ट ने यूनिवर्सिटी के नजदीक रिंग रोड पर पेड़-पौधे इस तरह लगाने को कहा है कि लॉ यूनिवर्सिटी कैंपस रिंग रोड से दिखाई न दे सके. कोर्ट ने लॉ यूनिवर्सिटी कैंपस के सामने टीओपी बनाकर वहां दो महिला कॉस्टेबल, दो पुलिस कॉस्टेबल और एक सीनियर ऑफिसर को नियुक्त करने का निर्देश दिया है. खंडपीठ ने लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी को गर्ल्स हॉस्टल के लिए दो वार्डन नियुक्त करने का निर्देश दिया है, साथ ही उसके रहने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई 16 सितंबर निर्धारित की है.

    बता दें कि राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित यूनिवर्सिटी में मंगलवार देर रात एक सिरफिरा दीवार फांद कर अंदर घुस गया था. अनजान युवक को देखकर हॉस्टल की छात्राओं ने उसे दबोच लिया. इस मामले की जानकारी छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रबंधक को दी थी. बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान धीरेंद्र के रूप में हुई है. वह पिठौरिया का रहनेवाला है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट रिनुअल के बाद सीबीआई कोर्ट में जमा
    Next Article जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के लिए झारखंड की 12 खिलाड़ियों का चयन 

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.