Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2025 ♦ 3:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बाबूलाल मरांडी ने कहा, राज्य में जनसदन कायम करने की दिशा में संयुक्त मोर्चा ने कारगर कदम उठाया
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी ने कहा, राज्य में जनसदन कायम करने की दिशा में संयुक्त मोर्चा ने कारगर कदम उठाया

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । आदिवासी मूलवासी संयुक्त मोर्चा के स्थापना की प्रथम वर्षगांठ बुधवार को रांची के करम टोली स्थित प्रेस क्लब में मनायी गयी। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में जनसदन कायम करने की दिशा में संयुक्त मोर्चा ने कारगर कदम उठाया है। इसकी सफलता की कामना करता हूं। जब राज्य में शासन, प्रशासन सही दिशा में काम नहीं करता है, तो जनमत और जनभावना सही दिशा दिखाती है।

    उन्होंने कहा कि स्थानीय और नियोजन नीति मेरे मुख्यमंत्रित्व काल में परिभाषित हुई थी। इसके बाद की राज्य सरकार ने उसको आगे नहीं बढ़ा पायी, जिसका मुझे मलाल है। उन्होंने कहा कि स्मारिका जागृति के माध्यम से जागरूकता आयेगी। ज्वलंत मसलों का समाधान होगा।

    सुबोधकांत सहाय ने कहा कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर स्थानीय और नियोजन नीति के मसले का समाधान आवश्यक है। उम्मीद है कि आदिवासी मूलवासी संयुक्त मोर्चा राज्य की जनता को जगाने, जनमत संग्रह करने में कारगर कदम उठायेगा। राज्य में राजनीतिक हालात सही दिशा में नहीं है। अराजकता की स्थिति है, जिसके कारण आदिवासी मूलवासियों के मूलभूत मसले पर ध्यान नहीं दी जा रही है, जो काफी दुखद है।

    भाकपा नेता केडी सिंह ने कहा कि संगठन ने जिस भावना और विचार से यहां के आदिवासी मूलवासी समुदाय को एकसूत्र में बांधने का बीड़ा उठाया है। सामाजिक समरसता कायम करने की पहल की है। इससे राज्य के लोगों का कल्याण होगा।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ करमा उरांव ने कहा कि अब कलम रुकेगी नहीं। स्मारिका प्रकाशन से राज्य की जनता की आवाज, जनाकांक्षाएं एवं ज्वलंत मुद्दे पूरी संवेदनशीलता के साथ मुखरित होंगी और समाधान की दिशा सुनिश्चित होगी। इससे पूर्व मौके पर स्मारिका “जागृति” का लोकार्पण मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, वामपंथी नेता केडी सिंह, रांची के पूर्व उपमहापौर अजय नाथ शाहदेव, सेवानिवृत्त एयर कोमोडोर एके अधिकारी एवं बंधन लकड़ा ने किया। इस मौके पर कई अन्य लोग मौजूद थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है,जनता में है भारी आक्रोश : दीपक प्रकाश
    Next Article चार मंत्रियों को लेकर मंत्री सत्यानंद भोक्ता रांची लौटे, कल कैबिनेट मीटिंग के बाद वापस लौटेंगे

    Related Posts

    झारखंड

    INS विक्रांत से हमला, कराची पोर्ट तबाह

    May 9, 2025
    जामताड़ा

    ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मनाया जश्न, गुलाल लगाया, मिठाई खिलाई

    May 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पति-पत्नी के झगड़े में बीच बचाव करने गए भाई को मा’रा छु’रा, फिर…

    May 8, 2025
    Latest Posts

    अब साइबर हमला करने की फिराक में कायर पाकिस्तान, अलर्ट जारी

    May 9, 2025

    INS विक्रांत से हमला, कराची पोर्ट तबाह

    May 9, 2025

    भारत में 8 हजार से अधिक X अकाउंट होंगे ब्लॉक

    May 9, 2025

    भारत ने मुजफ्फराबाद पर किया काउंटर अटैक, दहला इलाका

    May 8, 2025

    भारत ने तबाह किया पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम

    May 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.