Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रातू रोड- फ्लाईओवर निर्माण के लिए चला बुलडोजर,कई दुकान,गैरेज तोड़े गये
    झारखंड

    रातू रोड- फ्लाईओवर निर्माण के लिए चला बुलडोजर,कई दुकान,गैरेज तोड़े गये

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर (फ्लाईओवर )का निर्माण के लिए सड़क किनारे दुकानों-मकानों को तोड़ने के लिए शनिवार को प्रशासन ने जेसीबी और बुलडोजर मशीन लगा दिया है। पिस्का मोड़ से लक्ष्मीनगर मोड़ के बीच दर्जनों दुकानों को तोड़कर हटाने की कार्रवाई प्रशासन की ओर से प्रारंभ की गयी। इन्हें पहले भी नोटिस देकर दुकानों को स्वयं हटाने का आदेश दिया गया था.

    कुछ ने हटाने की कार्रवाई की थी। लेकिन अधिकांश दुकानदार जगह खाली नहीं कर रहे थे। ऐसे में शनिवार के दोपहर में प्रशासन की ओर से पुलिस बल की तैनाती करायी गयी और कंस्ट्रक्शन कंपनी के जेसीबी से दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई प्रारम्भ हुई। राज बैक्वेट हॉल का भवन सहित गैरेज के बाहरी भाग को तोड़ कर हटाया गया है।

    इधर बैजू मोटर दुकान भी खाली हुआ इसी के साथ लगे दर्जनों दुकान भी खाली होने लगे। कल तक सारे दुकानों को तोड़कर हटाया जायेगा। हालांकि,दुकानें अचानक तोड़े जाने पर कुछ देर अफरातफरी मच गयी।

    कई दुकानदारों ने विरोध भी किया पर प्रशासन के आगे एक न चली। इसके बाद अधिकांश दुकानदारों ने अपने दुकानों को खाली करना प्रारंभ कर दिया है। इनमें कुछ अपनी जगह पर पीछे से दुकान बनाने भी शुरू कर दिए है। भवन मैटेरियल भी इन्होंने सड़क पर गिरा रखा है। बता दें कि, कचहरी से पिस्का मोड़ से आगे लक्ष्मीनगर चौक से कुछ आगे तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाना है,इटकी रोड में भी यह कॉरिडोर कुछ देर तक बनेगा। इसके लिए विगत कुछ दिनों से पिस्का मोड़ से आगे दुकानों-मकानों का तोड़ने का काम भी चालू हो गया है।

    एनएचएआई व प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार वर्तमान जो सड़क है और जहां तक पेव्ड सोल्डर बिछा हुआ है उससे 12 फीट तक सड़क चौड़ी होगी । इसलिए सड़क किनारे दुकानों को तोड़ा जा रहा, लगभग 12 फीट तक जमीन अधिग्रहित की गयी है। 12 फीट बाद ही बिजली पोल भी गाड़े गये हैं। बता दें कि, रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कचहरी जाकिर हुसैन पार्क से रातू रोड ,पिस्का मोड़ होते हुए हेहल सर्ड के पहले तक बनेगा। 2.45 किमी इस ब्रिज के निर्माण में इसमें 535 करोड़ की लागत आयेगी। बीच में फ्लाईओवर होगा और दोनों किनारे नीचें से वाहन चलने वालों के लिए सड़क •भी होगी। फुटपाथ भी बनाया जायेगा। दुकान-मकान तोड़ने के एवज में रेयतों को मुआवजा राशि भी दी गयी है।

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में सियासी उथलपुथल, तीन बसों पर सवार होकर यूपीए के विधायक और मंत्री रांची से रवाना
    Next Article खूंटी: लतरातू डैम में सीएम और विधायकों ने की बोटिंग

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    Latest Posts

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.