Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची: अज्ञात लोगों ने मौलाना आजाद कॉलोनी में युवक को चाकू मारा, हालत गंभीर
    झारखंड

    रांची: अज्ञात लोगों ने मौलाना आजाद कॉलोनी में युवक को चाकू मारा, हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः कांटा टोली मौलाना आजाद कॉलोनी में मंगलवार सुबह चाकूबाजी का मामला देखने को मिला. जिसमें अज्ञात लोगों ने मोहम्मद साहब नामक युवक को चाकू मारा है. चाकू लगने के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे रिम्स पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गयी है. रांची में चाकूबाजी की घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

    इस संबंध में पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है. चाकू मारने वाला शख्स कौन था, उसे चाकू क्यों मारा गया, किस वजह से युवक पर हमला किया गया है, इन तमाम बातों की पड़ताल की पुलिस द्वारा की जा रही है. वहीं पुलिस चाकू लगने के बाद घायल युवक का बयान लेने की भी कोशिश कर रही है ताकि चाकू से हमला करने वाले अपराधियों तक पहुंचा जा सके.

    साथ ही यह भी पता लगाया जा सके कि आखिर किस इरादे से युवक पर जानलेवा हमला किया गया था. यहां बता दें कि आए दिन में रांची में चाकूबाजी देखने को मिलती है. चाकू से हमला की यह कोई पहली घटना नहीं हुई है. इससे पहले भी मौलाना आजाद कॉलोनी के इस इलाके में कई बार चाकूबाजी की घटना देखी गई है. इन घटनाओं को लेकर इलाके में हमेशा दहशत बनी रही है. वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि बहुत जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद
    Next Article ED ने व्यवसायी अमित अग्रवाल को भेजा समन, पूछताछ होगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.