Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 6:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीएम सारथी योजना शुरू करने की घोषणा की
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीएम सारथी योजना शुरू करने की घोषणा की

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः आजादी के अमृत महोत्सव पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं को सीएम सारथी योजना की सौगात दी. रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्य की जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर से सीएम सारथी योजना प्रारंभ की जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 15 नवंबर से सीएम सारथी योजना लागू होगी. जिसके तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ साथ प्रोत्साहन भत्ता उपलब्ध कराया जाएगा.

    सीएम ने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन के लिए बच्चों के समक्ष आर्थिक परेशानी को देखते हुए गुरुजी स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना की घोषणा की. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों एवं प्रयोगशाला सहायक के 37000 पदों को अगले 06 महीने में भरने का वादा किया. साथ ही उच्च शिक्षा को और बेहतर एवं सर्वसुलभ बनाने के लिए झारखंड खुला विश्वविद्यालय एवं पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त 2716 पदों को जेपीएससी के माध्यम से भरने की भी घोषणा की.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2020 में अनुसूचित जनजाति के 10 छात्र-छात्राओं को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का आरंभ किया गया था. वित्तीय वर्ष 2022-23 से इस योजना का विस्तार करते हुए अनुसूचित जनजाति के अलावा अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को भी इस योजना से लाभान्वित किए जाने का निर्णय लिया गया है.

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं की शिक्षा में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 24 लाख छात्र-छात्राओं को 282 करोड़ की राशि एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 4 लाख छात्र-छात्राओं को 301 करोड़ की राशि दी गई है.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING NEWS: रांची में दर्दनाक हादसा, छत पर तिरंगा लगा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य की मौत
    Next Article बोकारो: पुलिस लाइन में करंट से सफाईकर्मी की मौत, दो पुलिसकर्मी जख्मी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदले की चल रही थी साजिश…

    July 5, 2025
    क्राइम

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेसिस चालक पर हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    July 5, 2025
    Latest Posts

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदले की चल रही थी साजिश…

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेसिस चालक पर हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    July 5, 2025

    ‘साथी’ योजना के तहत निराश्रितों को मिलेगा सहारा, डालसा चला रहा जागरूकता अभियान

    July 5, 2025

    10 जुलाई को होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक, तैयारियों को लेकर रांची DC ने आदिकारियों को दिए निर्देश

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.