Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 5:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देश में सबसे ज्यादा राजनीतिक हत्या हुई है झारखंड में, अब तक झारखंड में 42 हत्या, जबकि बिहार में 12 व यूपी में 3, एनसीआरबी ने जारी किए आंकड़े
    जोहार ब्रेकिंग

    देश में सबसे ज्यादा राजनीतिक हत्या हुई है झारखंड में, अब तक झारखंड में 42 हत्या, जबकि बिहार में 12 व यूपी में 3, एनसीआरबी ने जारी किए आंकड़े

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team


    रांची। राजनीति में थोड़ा फायदा के लिए किसी की हत्या होना आम बात सी हो गयी है। प्रतिद्वंदी से थोड़ा मतभेद होने पर हत्या कि सुपारी तक दिला जाती है। देशभर में सबसे ज्यादा राजनीतिक हत्याएं झारखंड में हुई है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने साल 2017 के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जिसमें, झारखंड में राजनीतिक कारणों से 42 हत्याएं हुई हैं। जबकि पड़ोसी राज्य बिहार में 12 व यूपी में 3 लोगों की हत्या हुई है। इसके बावजूद हॉरर किलिंग में भी झारखंड सबसे ऊपर पायदान पर है। हॉरर किलिंग में होने वाली हत्याओं में यह पहली बार झारखंड सबसे आगे रहा है। झारखंड में साल 2017 में 41 लोगों की हत्या हॉरर किलिंग की वजह से हुई, जबकि झारखंड के बाद महाराष्ट्र में 16 व यूपी में 4 हत्याएं हुई हैं। वहीं, बात करें डायन प्रथा में हत्या की तो उसमें भी झारखंड सबसे ऊपर पायदान पर है। झारखंड में 19 लोगों को डायन-बिसाही के आरोप में मारा गया है। जबकि मध्यप्रदेश में 13 व ओडिशा में 9 हत्याएं हुई हैं। इसके अलावा आपसी गैंगवार में झारखंड में सर्वाधिक 20 लोग मारे गए हैं।

    नक्सल-आतंकी हमलों में हत्या की वारदात में झारखंड तीसरे पायदान पर

    नक्सलियों व आतंकी गतिविधियों को लेकर सर्वाधिक हत्याएं छत्तीसगढ़, जम्मू व कश्मीर एवं झारखंड में घटित हुई हैं। साल 2017 में नक्सल-आतंकी वारदात में सर्वाधिक 66 मौतें छतीसगढ़ में हुईं, जबकि जम्मू व कश्मीर में 64 व झारखंड में 23 मौते हुई हैं। इस प्रकरण में झारखंड तीसरे पायदान पर है।

    डेविट-क्रेडिट कार्ड से ठगी के मामले में झारखंड का नंबर दूसरा

    डेविट-क्रेडिट कार्ड में फर्जीवाड़ा कर ठगी के मामलों में झारखंड देशभर में दूसरे नंबर पर है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, डेविट-क्रेडिट कार्ड में सर्वाधिक फर्जीवाड़ा महाराष्ट्र में हुआ है, वहां 564 मामले दर्ज हैं। झारखंड में 216 केस थानों में दर्ज हुए हैं।

    झारखंड से ट्रैफिकिंग की शिकार होती है यौन हिंसा की शिकार

    एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, ट्रैफिकिंग की शिकार झारखंड की 26 बेटियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस मामले में आंध्रप्रदेश के बाद झारखंड दूसरे स्थान पर है। राज्यों में आदिवासी उत्पीड़न के मामलों में कर्नाटक के बाद झारखंड दूसरे नंबर पर है। आदिवासी उत्पीड़न के 134 दर्ज कांडों में 153 लोग शिकार हुए।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिश्ता हुआ शर्मसार, चाचा ने तीन वर्ष की मासूम भतीजी को बनाया अपने हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को देर रात पकड़ा
    Next Article धनबाद : 15 पेट्रोल पंपों का लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित, जानें क्या है मामला

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन पर RPF ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

    May 1, 2026
    झारखंड

    महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू: नीरा यादव

    May 1, 2026
    बिहार

    बुद्ध पूर्णिमा पर CM सम्राट चौधरी ने विष्णुपद मंदिर में की पूजा, भगवान से मांगी बिहार की खुशहाली

    May 1, 2026
    Latest Posts

    इरफान अंसारी और उनके करीबियों पर बड़े घोटाले का आरोप, मुख्य सचिव ने दिए जांच का आदेश

    May 1, 2026

    रांची स्टेशन पर RPF ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

    May 1, 2026

    महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू: नीरा यादव

    May 1, 2026

    बुद्ध पूर्णिमा पर CM सम्राट चौधरी ने विष्णुपद मंदिर में की पूजा, भगवान से मांगी बिहार की खुशहाली

    May 1, 2026

    जनगणना-2027 की शुरुआत: रांची नगर आयुक्त ने की स्व-गणना, 15 मई तक ऑनलाइन भरें जानकारी

    May 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.