Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बच्चों को नमाज की छुट्टी नहीं देने के आरोप में टीचर को पीटा, पुलिस पर शिकायत बदलवाने का आरोप
    झारखंड

    बच्चों को नमाज की छुट्टी नहीं देने के आरोप में टीचर को पीटा, पुलिस पर शिकायत बदलवाने का आरोप

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड के सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने आरोप लगाया है कि बच्चों को नमाज पढ़ने की छुट्टी नहीं देने कि झूठी तोहमत लगाकर स्थानीय झामुमो नेता अकबर खान ने स्कूल में घुसकर बच्चों के सामने पिटाई कर दी।

    उनका कहना है कि इस मामले में जब वह अपनी शिकायत लेकर गोइलकेरा थाना में एफआईआर करने गए तो उच्चस्तरीय दबाव में थाना ने वह शिकायत नहीं ली। शिकायत के 24 घंटे बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

    बताया जा रहा है कि पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के लिए दोबारा लिखवाई शिकायत में नमाज सहित अन्य बातों को हटवा दिया। प्राथमिकी में शिक्षक रमेंद्र दुबे ने झामुमो नेता अकबर खान से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

    टीचर बोला- किस गलती की सजा दी जा रही

    शिक्षक रमेंद्र दुबे ने पूछा कि उसे किस गलती के लिए मारा जा रहा है। तो अकबर खान ने कहा कि बच्चों को 11.30 बजे नमाज पढ़ऩे के लिए छुट्टी क्यों नहीं देते हो। इस पर शिक्षक ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी को नमाज पढ़ने से नहीं रोका है । अकबर खान ने कहा कि सभी बच्चे कह रहे हैं। शिक्षक के अनुसार, अकबर खान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिक्षक ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि अकबर खान से उनकी और उनके पूरे परिवार की रक्षा की जाए।

    अकबर ने कहा- मारपीट नहीं हुई, नमाज की बात नहीं

    घटना के संबंध में झामुमो नेता अकबर खान ने कहा कि मारपीट की कोई घटना नहीं घटी। अगर 11.50 में छुट्टी होती है, तो कोई बच्चा पूजा करने या नमाज पढ़ने या घर जाना चाहता है, तो उसे जाने दिया जाये। उन्होंने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र रच कर मुझे फंसाया जा रहा है।

    24 घंटे बाद ही दोबारा लिखवाई शिकायत

    शनिवार को मारपीट के घटना के बाद देर शाम शिक्षक रमेंद्र दुबे ने गोइलकेरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी शुक्रवार को जो आवेदन हमने दिया था, उसपर कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने शनिवार को पुनः आवेदन लिखवाया, जिसमें नमाज सहित अन्य बातों को हटवा दिया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुजैन खान ने अर्सलान गोनी संग समर वेकेशन पर की खूब मस्ती, VIDEO शेयर कर लिखी दिल की बात
    Next Article कॉमनवेल्थ गेम्स में बिंदियारानी देवी ने भारत को चौथा मेडल दिलाया, पीएम ने दी बधाई

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.