Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 3:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : शुक्रवार से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू
    झारखंड

    रांची : शुक्रवार से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 29 जुलाई से शुरू होगा. कुल छह कार्यदिवस वाले इस सत्र में राज्य सरकार ने एंटी मॉब लिंचिंग बिल और राज्य में जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयक दोबारा लाने की तैयारी की है. ये दोनों विधेयक विधानसभा ने पहले भी पारित किये थे, लेकिन इनके हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद में भिन्नता की वजह से राज्यपाल ने इन्हें बगैर हस्ताक्षर किये वापस कर दिया था.

    सत्र की तैयारियों को लेकर स्पीकर की ओर से बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में राज्य में उत्पन्न हुई सुखाड़ की स्थिति पर सत्र के दौरान विशेष चर्चा कराने पर सहमति बनी. राज्य सरकार चालू वित्त वर्ष के लिए अनुपूरक बजट भी पेश करेगी. प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने सत्र के दौरान राज्य में अवैध माइनिंग, रांची में महिला सब इंस्पेक्टर की हत्या, सरकारी स्कूलों में रविवार के बदले शुक्रवार की छुट्टी जैसे मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी की रणनीति तैयार की है.

    विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने राज्य के सभी विभाग के पदाधिकारियों को सदन के अधिकारी दीर्घा में मौजूद रहने का निर्देश दिया है. चीफ सेक्रेटरी को निर्देश दिया गया है कि विभागों के अधिकारियों की सत्र के दौरान मौजूदगी सुनिश्चित करायें, ताकि सरकार की ओर से सदस्यों के सवालों के जवाब समुचित तरीके से दिये जा सकें. उन्होंने सरकार के विभागों को यह भी यहा है कि किसी भी विधेयक को सदन पटल पर रखने से पहले उसकी ड्राफ्टिंग जांच ली जाये. भाषा में किसी तरह की त्रुटि ना हो, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहर घर तिरंगा अभियान के लिए राज्य में महिलाओं द्वारा 10 लाख तिरंगा किया जा रहा तैयार, ध्वज कोड 2002 मानकों के अनुसार तिरंगे का निर्माण
    Next Article शतरंज ओलंपियाड 2022 के 44वें सीजन का आगाज, PM मोदी ने किया उद्धाटन

    Related Posts

    झारखंड

    ‘पारसनाथ की सबसे ऊंची चोटी पर बने दिशोम गुरू की प्रतिमा’, विधानसभा में जयराम महतो ने की मांग

    August 22, 2025
    जमशेदपुर

    मणिपाल मेडिकल कॉलेज के छात्र ने की आत्मह’त्या, हॉस्टल रूम में जहर खाकर दी जान…

    August 22, 2025
    चाईबासा

    बिजली के खंभे पर गिरा ठनका और छह की चली गयी जान… जानें कैसे

    August 22, 2025
    Latest Posts

    श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार… जानें क्यों

    August 22, 2025

    ‘पारसनाथ की सबसे ऊंची चोटी पर बने दिशोम गुरू की प्रतिमा’, विधानसभा में जयराम महतो ने की मांग

    August 22, 2025

    मणिपाल मेडिकल कॉलेज के छात्र ने की आत्मह’त्या, हॉस्टल रूम में जहर खाकर दी जान…

    August 22, 2025

    SC का SIR पर बड़ा फैसला- चुनाव आयोग वोटर लिस्ट के 11 स्वीकार्य दस्तावेजों में शामिल करे आधार कार्ड

    August 22, 2025

    बिजली के खंभे पर गिरा ठनका और छह की चली गयी जान… जानें कैसे

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.