Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Aug, 2025 ♦ 3:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुप्रीम कोर्ट में माइनिंग लीज और फर्जी कंपनी के मामले में झारखंड सरकार की याचिका पर सुनवाई टली
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में माइनिंग लीज और फर्जी कंपनी के मामले में झारखंड सरकार की याचिका पर सुनवाई टली

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने माइनिंग लीज और फर्जी कंपनी के मामले में झारखंड हाई कोर्ट में हो रही सुनवाई के खिलाफ झारखंड सरकार की याचिका पर सुनवाई टाल दी है। जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली बेंच ने अगले हफ्ते सुनवाई करने का आदेश दिया।

    सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के स्वास्थ्य कारणों की वजह से उपलब्ध नहीं होने के कारण आज सुनवाई टली है। 3 जून को झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन के खिलाफ दायर याचिका के सुनवाई योग्य होने के मामले पर फैसला सुनाया था। झारखंड हाई कोर्ट ने झारखंड सरकार की इस दलील को खारिज कर दिया था कि याचिका दाखिल करते समय झारखंड हाई कोर्ट की नियमावली का पालन नहीं किया गया है।

    झारखंड सरकार की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि जिस व्यक्ति ने झारखंड हाई कोर्ट में हेमंत सोरेन के खिलाफ याचिका दायर की है उसका पिता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दर्ज एक आपराधिक केस में गवाह था। उस मामले में शिबू सोरेन को सजा मुकर्रर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 24 मई को हेमंत सोरेन को राहत देते हुए झारखंड हाई कोर्ट को निर्देश दिया था कि वो पहले इस बात की पड़ताल करें कि हेमंत सोरेन के खिलाफ दायर याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं।

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिले माइनिंग पट्टे की ईडी जांच कर रही है। झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट मांगी थी। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में सीलबंद लिफाफे में दाखिल की गई रिपोर्ट को लेकर एक फैसला किया है। कोर्ट ने सीलबंद लिफाफे में दाखिल रिपोर्ट पर लिए गए आदेश को पलट दिया है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव, सीएम हेमंत सोरेन ने की जल्दी ठीक होने की कामना
    Next Article खूंटी : नक्सलियों की पोस्टरबाजी से दहशत, सुरक्षाबलों ने जब्त किए पोस्टर बैनर

    Related Posts

    जमशेदपुर

    चाकुलिया में वृद्धा की गला रेत कर हत्या, डायन बिसाही का आरोप…

    August 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC विधायक जीवन कृष्ण साहा के घर ED की रेड, दीवार फांदकर भागे MLA, टीम ने दौड़ाकर पकड़ा

    August 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सूर्या हांसदा के मामले को लेकर भाजपा ने सदन के बाहर किया प्रदर्शन

    August 25, 2025
    Latest Posts

    भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी से हटेगा Dream11 का नाम, BCCI को बड़ा झटका!

    August 25, 2025

    चाकुलिया में वृद्धा की गला रेत कर हत्या, डायन बिसाही का आरोप…

    August 25, 2025

    TMC विधायक जीवन कृष्ण साहा के घर ED की रेड, दीवार फांदकर भागे MLA, टीम ने दौड़ाकर पकड़ा

    August 25, 2025

    सूर्या हांसदा के मामले को लेकर भाजपा ने सदन के बाहर किया प्रदर्शन

    August 25, 2025

    लावारिस बोलेरो से आ रही थी कराहने की आवाज, अंदर झांका तो दंग रह गये लोग

    August 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.