Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 5:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पश्चिम बंगाल: अर्पिता के दूसरे फ्लैट पर छापे में मिले 27.9 करोड़ कैश, 4.31 करोड़ के गहने
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: अर्पिता के दूसरे फ्लैट पर छापे में मिले 27.9 करोड़ कैश, 4.31 करोड़ के गहने

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में हुए बहुचर्चित एसएससी शिक्षक भर्ती घोटाले में भारी भ्रष्टाचार के सबूत मिल रहे हैं। ईडी ने मामले में गिरफ्तार पूर्व शिक्षा व मौजूदा संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के एक अन्य फ्लैट पर छापा मारकर 30 करोड़ से ज्यादा बरामद किए हैं। यहां मिली नकद राशि को ईडी की टीम को 20 संदूकों में भरकर ट्रक में ले जाना पड़ा। सूत्रों के अनुसार अर्पिता के ठिकानों से अब तक कुल 53.22 करोड़ रुपये नकद मिले हैं।

    ईडी ने अर्पिता के उत्तरी 24 परगना जिले के बेलघरिया में स्थित फ्लैट पर बुधवार को छापा मारा था। यहां इतनी नकदी मिली है कि मशीनें लगाने के बाद भी नोटों की गिनती का काम अभी तक जारी है। चटर्जी के साथ ही अर्पिता भी ईडी की हिरासत में है।

    सूत्रों के अनुसार अर्पिता के ठिकाने से करीब 3 करोड़ का सोना भी बरामद हुआ है। भारी मात्रा में मिली नकदी को 20 संदूकों में भरा गया। ईडी की टीम को इसे ले जाने के लिए ट्रक बुलवाना पड़ा।

    अर्पिता के कारनामों से उसकी मां मिनती मुखर्जी हैरान हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं हैरान हूं। मुझे इस सबके बारे में कुछ भी मालूम नहीं है।’ ईडी सूत्रों के मुताबिक अर्पिता के फ्लैट से अब तक 30 करोड़ से ज्यादा नकदी मिले हैं। नोट गिनने के लिए अलग तरह की मशीन लाई गई है।

    इस बीच, ईडी ने मंत्री पार्थ चटर्जी के निजी सचिव सुकांत आचार्य को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। आचार्य को आज सुबह 11 बजे बुलाया गया है। उनसे इस महाघोटाले को लेकर पूछताछ की जाएगी।

    ईडी ने अब तक अर्पिता के दो फ्लैट पर छापे मारे हैं। यहां से भारी मात्रा में नकदी के अलावा सोना, डॉलर व दस्तावेज जब्त किए हैं। अर्पिता बंगाली व उडिया फिल्म में काम करती थी। पार्थ चटर्जी ने उसके घर को एक तरह से मिनी बैंक बना रखा था।

    अर्पिता के दो फ्लैट से ये खजाना मिला
    52 करोड़ से ज्यादा की नकदी
    3 करोड़ से ज्यादा का सोना
    50 लाख रुपये मूल्य के डॉलर
    20 मोबाइल फोन

    ईडी को आशंका है कि शिक्षक भर्ती घोटाला 100 करोड़ से ज्यादा का हो सकता है। बुधवार सुबह ईडी की टीम ने अर्पिता के चार ठिकानों पर छापामारी शुरू की थी। अधिकारी जब अर्पिता के बेलघरिया फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर घुसे तो वहां नोटों के बंडल मिले। जिनकी गिनती करने के लिए पांच मशीनें मंगाई गईं। ईडी के उच्चाधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे। इससे पहले अर्पिता के टॉलीगंज स्थित फ्लैट से 21 करोड़ रुपए मिले थे। अर्पिता के ठिकानों से अब तक कुल 53.22 करोड़ रुपये नकद मिले हैं।

    ईडी के अधिकारियों ने बुधवार को पार्थ चटर्जी, उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी व तृणमूल कांग्रेस विधायक माणिक भट्टाचार्य से कोलकाता स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में मैराथन पूछताछ की। सुबह से शाम तक उनसे पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक तीन अलग-अलग टीमों ने इन लोगों से अलग-अलग पूछताछ की। अनुमान था कि पार्थ और माणिक को ईडी आमने-सामने बिठकर पूछताछ होगी लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ। ईडी ने माणिक भट्टाचार्य को सुबह 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वे सुबह 9:44 बजे ही पहुंच गए थे। ईडी को माणिक के कार्यालय से एक सीडी मिली है जिसमें महत्वपूर्ण जानकारियां हैं।

    पश्चिम बंगाल शिक्षक घोटाला मामले में ईडी को अब ‘अदृश्य हाथों’ की तलाश है। इन लोगों तक घोटाले की रकम पहुंची है। ईडी सूत्रों के अनुसार दोनों से पूछताछ और अर्पिता के घर से मिली तीन डायरियों से पता चलता है कि घोटाले के पैसे कुछ ऐसे लोगों तक पहुंचे हैं, जिनके बारे में अभी सटीक कुछ कहा नहीं जा सकता। इन डायरियों में कई जगह सांकेतिक भाषा में बहुत कुछ लिखा गया है। ईडी पूछताछ में इन सांकेतिक भाषाओं को समझने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि इन सांकेतिक भाषा में उन अदृश्य हाथों का भी जिक्र है, जिन तक घोटाले का पैसा पहुंचा है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : फुलवारी शरीफ आतंकी कनेक्शन, दरभंगा और मोतिहारी में एनआईए की छापेमारी
    Next Article साहिबगंज: PHED विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की मदद से आग पर काबू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग झारखंड की जनता का भाव : सीएम हेमंत सोरेन

    August 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बख्शे नहीं जायेंगे टैक्स डिफॉल्टर्स, रांची नगर निगम ने जारी की 500 बकायेदारों की लिस्ट

    August 22, 2025
    कोर्ट की खबरें

    SC का SIR पर बड़ा फैसला- चुनाव आयोग वोटर लिस्ट के 11 स्वीकार्य दस्तावेजों में शामिल करे आधार कार्ड

    August 22, 2025
    Latest Posts

    दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग झारखंड की जनता का भाव : सीएम हेमंत सोरेन

    August 22, 2025

    Spotify और Instagram ने पेश किए दो नए म्यूज़िक फीचर्स, अब स्टोरीज़ और नोट्स में शेयर करें अपना फेवरेट गाना

    August 22, 2025

    चतरा में गिद्धौर अंचल कार्यालय में घुटनों तक भरा बारिश का पानी, कामकाज ठप

    August 22, 2025

    ओडिशा से झारखंड में घुसे दो ट्रकों को सिमडेगा पुलिस ने पकड़ा, 42 लाख का अवैध माल जब्त

    August 22, 2025

    बख्शे नहीं जायेंगे टैक्स डिफॉल्टर्स, रांची नगर निगम ने जारी की 500 बकायेदारों की लिस्ट

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.