Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने कहा, पीओके में सेना की जवाबी कार्रवाई में मारे गए थे 18 आतंकी और 16 पाकिस्तानी जवान
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने कहा, पीओके में सेना की जवाबी कार्रवाई में मारे गए थे 18 आतंकी और 16 पाकिस्तानी जवान

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों का कहना है कि भारत द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की नीलम वैली में तोप से दागे गए गोले में 18 आतंकी मारे गए हैं। इसके अलावा अक्तूबर 19 और 20 को हुई कार्रवाई में पाकिस्तान के 16 जवान भी मारे गए थे। हालांकि सेना ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।
    अधिकारियों का कहना है कि भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया था और अन्य जिहादियों को मार गिराया था। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के संघर्षविराम का उल्लंघन करने के बाद भारत ने उसे मुंहतोड़ जवाब देते हुए कार्रवाई की थी।

    रविवार को सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दो बार भारतीय सेना की पीओके में स्थित लॉन्च पैड पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रक्षा मंत्री ने इस कार्रवाई के लिए सेनाध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने रावत से कहा कि किसी भी लॉन्च पैड को न बख्शा जाए लेकिन इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी निर्दोष नागरिक को नुकसान न पहुंचे।

    रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के गोला बारूद और राशन डिपो बर्बाद हो गए थे। वहीं नीलम घाटी में मौजूद चार लॉन्च पैड को निशाना बनाया गया। इसके अलावा जूरा, अथमुकाम और कुंडलशाही के लॉन्च पैड को लक्षित किया गया था।

    रक्षा मंत्री सोमवार को एलएसी के नजदीक श्योक नदी पर बने कर्नल शेवांग रिनशेन पुल का लोकार्पण करने के बाद कहा कि यदि उसने घुसपैठ नहीं रोकी तो सेना मुंहतोड़ जवाब देती रहेगी। उन्होंने साफ संदेश दिया कि वह भारत को अस्थिर करने की साजिश के तहत अपनी धरती से आतंकी गतिविधियों को तत्काल रोके अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे। रविवार जैसी कार्रवाई पाकिस्तान के घुसपैठ न रोकने तक चलती रहेगी।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 23 अक्टूबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए
    Next Article झारखंड में विधानसभा से पहले भाजपा का बड़ा धमाका, सुखदेव भगत, मनोज यादव, झामुमो के कुणाल षाडंगी, जेपी पटेल और भानु प्रताप शाही पार्टी शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Latest Posts

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.