Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Nov, 2025 ♦ 12:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म उपलब्ध करा रही राज्य सरकार : हेमंत सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म उपलब्ध करा रही राज्य सरकार : हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2022Updated:July 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अमेरिका में आयोजित खेल एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटीं 5 महिला हॉकी खिलाड़ियों ने मुलाकात की

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पिछले महीने अमेरिका में आयोजित खेल एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में हिस्सा लेकर झारखंड वापस लौटीं 5 महिला हॉकी खिलाड़ी पुण्डी सारू, जूही कुमारी, प्रियंका कुमारी, हेनरिता टोप्पो और पूर्णिमा नेती ने मुलाकात की। सभी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अमेरिका दौरे के अनुभवों को साझा किया तथा मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। सभी खिलाड़ियों में मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मौके पर मुख्यमंत्री ने इन पांचों हॉकी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।

    झारखंड के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म उपलब्ध करा रही हमारी सरकार

    मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सभी खेल की संभावनाओं को निरंतर ऊपर लाने का काम किया जा रहा है। राज्य को ‘खेल शक्ति’ के रूप में आगे ले जाना है। नई खेल पॉलिसी के तहत खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान और उनके हुनर को निखारने के लिए विशेष पहल किया जा रहा है। खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खुशी महसूस हो रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर हमारी बच्चियां अपने हुनर का प्रदर्शन अमेरिका जैसे देशों में दिखा रही हैं। झारखंड के खिलाड़ियों पर पूरे देश को नाज है। आप सभी खिलाड़ियों का उत्साह ये बताने के लिए ये काफी है कि आने वाले दिनों में खेल के क्षेत्र में झारखंड बहुत आगे बढ़ेगा। मौके पर सभी महिला खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष 3 सप्ताह के अमेरिका दौरे की यादें और अनुभवों को साझा किया। सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आयीं। इस अवसर पर यू.एस. काउंसलेट कोलकाता भी मौजूद रहे।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ राखाल चंद्र बेसरा, शक्ति वाहिनी संस्थान के ऋषि कांत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार: CRPF को सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता, तीन केन बम बरामद
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले रांची सांसद संजय सेठ

    Related Posts

    जमशेदपुर

    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : मंगलवार को 300 बूथों पर वोटिंग, 2.56 लाख मतदाता करेंगे मतदान

    November 10, 2025
    कारोबार

    रांची में सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जरूर चेक करें ताजा रेट

    November 10, 2025
    झारखंड

    झारखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा, 11 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट

    November 10, 2025
    Latest Posts

    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : मंगलवार को 300 बूथों पर वोटिंग, 2.56 लाख मतदाता करेंगे मतदान

    November 10, 2025

    WhatsApp लेकर आ रहा नया ‘मीडिया हब’ फीचर, एक जगह दिखेंगे सभी फोटो-वीडियो और डॉक्यूमेंट्स

    November 10, 2025

    बिहार के इस शहर में आज नो एंट्री, किसके लिए… जानें

    November 10, 2025

    T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में, फाइनल अहमदाबाद में होने की संभावना

    November 10, 2025

    शेयर बाजार में तीन दिन की गिरावट थमी, सेंसेक्स 191 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त

    November 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.