Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 4:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»फर्जी वंशावली के आधार पर ईसीएल में नौकरी मामले में जेएमएम के बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम का पुत्र गिरफ्तार
    झारखंड

    फर्जी वंशावली के आधार पर ईसीएल में नौकरी मामले में जेएमएम के बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम का पुत्र गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्डाः जिला के ललमटिया थाना क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोरियो विधायक व पूर्व मंत्री लोबिन हेम्ब्रम का पुत्र गिरफ्तार हुआ है। फर्जी वंशावली के आधार पर ईसीएल में नौकरी लेने का मामला है। जिसपर रविवार को पुलिस ने कार्रवाई की है. इस दौरान ललमटिया थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह और जिला के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

    पुलिस ने जेएमएम विधायक के पुत्र अजय हेम्ब्रम को जेल भेजा गया है. इनके विरुद्ध ललमटिया थाना में फर्जी वंशावली के आधार ईसीएल ललमटिया राजमहल परियोजना में नौकरी लेने का मामला कुछ दिन पहले दर्ज कराया गया था। इसी को लेकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। अजय हेम्ब्रम की तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद उसे सदर अस्पताल में जांच के लिए लाया गया। सिविल सर्जन के नेतृत्व में जांच के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।

    यहां बता दें कि ये मामला पूर्व में भी सुर्खियों में रहा. लेकिन हाल में इसे लेकर चर्चा उस वक्त तेज हो गयी जब ललमटिया थाना में मामला दर्ज कराया गया। विदित हो कि अजय हेम्ब्रम पिछले 11 साल से ईसीएल राजमहल परियोजना में नौकरी कर रहे हैं।लेकिन हाल के दिनों में वो अपनी ही सरकार के विरुद्ध मुखर होकर उनके सत्तापक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इतना ही नहीं सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के विरुद्ध भी लगातार आग उगलते रहे हैं। ऐसे में अजय की गिरफ्तारी को लेकर सियासी गलियारों में इस कार्रवाई को लोग राजनीतिक बदले की भावना के तहत हुई कार्रवाई बता रहे हैं। लेकिन इस पूरे मसले पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा : पंचखरो डैम में नाव हादसा, 8 लोग लापता
    Next Article सावन की पहली सोमवारी पर बासकीनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, अर्घा से हो रहा जलाभिषेक

    Related Posts

    गढ़वा

    बिहार में वोट चोरी कर सरकार बनाई गई : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

    November 21, 2025
    गिरिडीह

    जमुआ थानेदार मणिकांत कुमार लाइन हाजिर, गो’ली-बम कांड में कार्रवाई नहीं करने का आरोप

    November 21, 2025
    झारखंड

    दुमका में कारोबारी अमर मंडल के घर भी ED की चल रही रेड, कोयला कारोबार से जुड़ा है मामला

    November 21, 2025
    Latest Posts

    दुबई एयर शो में भारतीय तेजस लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट की स्थिति अस्पष्ट

    November 21, 2025

    बिहार में वोट चोरी कर सरकार बनाई गई : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

    November 21, 2025

    जमुआ थानेदार मणिकांत कुमार लाइन हाजिर, गो’ली-बम कांड में कार्रवाई नहीं करने का आरोप

    November 21, 2025

    दुमका में कारोबारी अमर मंडल के घर भी ED की चल रही रेड, कोयला कारोबार से जुड़ा है मामला

    November 21, 2025

    बिहार की महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सरवत जहां ने दिया इस्तीफ़ा

    November 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.