Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू: झारखंड-बिहार सीमा पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के सबसे बड़े गढ़ छकरबंधा को किया ध्वस्त, 500 से अधिक लैंडमाइंस भी नष्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू: झारखंड-बिहार सीमा पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के सबसे बड़े गढ़ छकरबंधा को किया ध्वस्त, 500 से अधिक लैंडमाइंस भी नष्ट

    Team JoharBy Team JoharJuly 14, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू। झारखंड-बिहार की सीमा पर माओवादियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने छकरबंधा को सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया है। जिसके बाद टॉप माओवादी छकरबंधा छोड़ कर भाग गये हैं। जानकारी के अनुसार पिछले चार से पांच दिनों में सुरक्षाबलों ने छकरबंधा के इलाके में 500 से अधिक लैंडमाइंस को रिकवर कर नष्ट किया है, जबकि चार बंकर पकड़े गए हैं। पकड़े गए बंकरों में 1500 क्विंटल से अधिक अनाज, नक्सल सामग्री को नष्ट किया गया है, जबकि भारी मात्रा में नक्सल दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

    दरअसल, कुछ दिनों पहले छकरबंधा के एक टॉप माओवादी कमांडर ने जर्मन रायफल के साथ आत्मसमर्पण किया था। उसी ने सुरक्षाबलों के समक्ष छकरबंधा के राज उगले, जिसके बाद पूरे छकरबंधा में बड़ा सर्च अभियान शुरू किया गया। इसी सर्च अभियान में कोबरा और सीआरपीएफ को लगातार सफलता मिल रही है. सुरक्षाबलों ने छकरबंधा के इलाके को घेर लिया है। पूरे इलाके में लगातार विस्फोट की आवाज सुनाई दे रही है। इधर पलामू में तैनात सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षाबलों ने सीमावर्ती इलाके को सील कर दिया है।

    छकरबंधा में सुरक्षाबलों के लगातार अभियान के बाद नक्सलियों ने अपने सबसे सुरक्षित ठिकाने को छोड़ दिए हैं। माओवादियों के पोलित ब्यूरो का सदस्य प्रमोद मिश्रा दस्ते के साथ लापता हो गया है। जबकि माओवादियों के कुछ सदस्य पलामू-चतरा सीमा की तरफ भाग गए हैं।

    माओवादियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य संदीप यादव की मौत के बाद छकरबंधा के इलाके में नक्सलियों की कमर टूट गई है।जानकारी के अनुसार माओवादियों का टॉप कमांडर नितेश यादव भी काफी दिनों से बीमार है और अज्ञात स्थान पर इलाज करवा रहा है। संदीप यादव की मौत के बाद मओवादियों को छकरबंधा में कोई कमांडर नहीं मिल रहा था। इसी बीच सुरक्षाबलों की कार्रवाई ने उनकी कमर तोड़ दी है।

    माओवादियों के मध्यजोन की राजधानी छकरबंधा को कहा जाता है। इस इलाके में बिहार का गया, औरंगाबाद, रोहतास और सासाराम का इलाका है, जाबकि झारखंड का पलामू, चतरा और गढ़वा का कुछ इलाका है। माओवादियों को बिहार झारखंड में सबसे अधिक इसी इलाके से लेवी मिलती है। 2004-05 से ही यह इलाका माओवादियों का सबसे सुरक्षित ठिकाना रहा है। छकरबंधा की सीमा पलामू, चतरा, गया और औरंगाबाद तक सटी हुई है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूजा सिंघल मामला: सीए सुमन कुमार ने दाखिल की याचिका
    Next Article गोड्डा : भारी मात्रा में ब्राउन सुगर के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    Latest Posts

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.