Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jul, 2025 ♦ 4:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची : बकरीद और सावन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस अलर्ट, एसएसपी के नेतृत्व में हुआ मॉक ड्रिल
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : बकरीद और सावन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस अलर्ट, एसएसपी के नेतृत्व में हुआ मॉक ड्रिल

    Team JoharBy Team JoharJuly 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। बकरीद और सावन के मद्देनजर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी एसपी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उपद्रवियों और असामाजिक तत्व पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।

    इसी क्रम में शुक्रवार को राजधानी रांची के कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन मैदान में मॉक ड्रिल किया गया। बकरीद और सावन में माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस लाइन में जवानों ने मॉक ड्रिल किया। मॉक ड्रिल एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में हुई। मॉक ड्रिल के दौरान एसएसपी ने जवानों को उपद्रवियों से निपटने के तौर तरीके बताए। इस दौरान सिटी एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। मॉकड्रिल के दौरान उपद्रवियों ने अचानक से पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने मुकाबला करते हुए लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले, पानी की बौछारों सहित गोलियां भी चलाई गई।

    इस दौरान घायलों को अस्पताल भेजने, उपद्रवियों को गिरफ्तार करने, अनाउंसमेंट, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, पानी की बौछार छोड़ने, गोलियां छोड़ने, लाठी चार्ज करने, उपद्रवियों की ओर से पत्थरबाजी से बचने का अभ्यास करवाया गया। साथ ही एसएसपी ने आपात स्थित में कैसे फायरिंग की जाती है। इसकी भी जानकारी जवानों को दी। इस दौरान पुलिसकर्मी ही उपद्रवी बने थे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाए। पुलिस के अधिकारी ही मजिस्ट्रेट और अधिकारी बनकर निर्देश देते हुए नजर आए। इस दौरान ऐसा लग रहा था, मानो पूरा क्षेत्र हुड़दंगियों के कब्जे में है और पुलिस इससे निपटने की कोशिश कर रही है।

    एसएसपी ने बताया कि मॉकड्रिल एक रेगुलर प्रक्रिया है। हमारे पास जो भी वैपन हैं उसका अभ्यास करवाया गया। आपात स्थिति में कैसे काम करना हैं। इसका अभ्यास पुलिस के जवानों को करवाया गया। उन्होंने बताया कि बकरीद और सावन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। उपद्रवियों और असामाजिक तत्व को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका पुलिस लाइन में पदस्थापित रैफ के जवान सलीम कौंगाड़ी का का शव मिला
    Next Article जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, हमले के 6 घंटे बाद तोड़ा दम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking: भारत के उपराष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा…

    July 21, 2025
    जामताड़ा

    वृक्षारोपण जग कल्याण का कार्य है, इसके लिए छोटा बहाना भी चलेगा : मनोहर राय

    July 21, 2025
    झारखंड

    जिन्हें दे रहे ट्रेनिंग, उनके रोजगार की भी व्यवस्था करे सेल बोकारो : मुख्य सचिव

    July 21, 2025
    Latest Posts

    Breaking: भारत के उपराष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा…

    July 21, 2025

    वृक्षारोपण जग कल्याण का कार्य है, इसके लिए छोटा बहाना भी चलेगा : मनोहर राय

    July 21, 2025

    जिन्हें दे रहे ट्रेनिंग, उनके रोजगार की भी व्यवस्था करे सेल बोकारो : मुख्य सचिव

    July 21, 2025

    लातेहार में अपराधियों ने फूंका हाईवा, बमके DIG ने टीम लीडर को किया सस्पेंड

    July 21, 2025

    साइबर क्रिमिनल्स को किडनैप कर मांगते थे फिरौती, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    July 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.