Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 2:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से निकला धुआं
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से निकला धुआं

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली एयरपोर्ट पर में स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ान भरने के दौरान विमान के केबिन से धुआं उठता देख पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।

    न्यूज एजेंसी के अनुसार, दिल्ली-जबलपुर स्पाइसजेट विमान (SG-2962) को शनिवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उस समय वापस लैंडिंग करानी पड़ी, जब केबिन क्रू ने विमान के अंदर धुआं उठता देखा, विमान 5,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि सभी यात्रियों को दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के एक वीडियो में दिख रहा है कि केबिन में धुआं घुसते ही यात्री अखबारों और एयरलाइन बुकलेट से खुद की हवा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    एक यात्री सौरभ छाबड़ा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया। साथ में उसने लिखा कि आज सुबह इस घटना का सामना करना पड़ा। ऐसा लगता है कि स्पाइसजेट यात्रा के लिए अब असुरक्षित है। एक बार को तो यात्री घबराने लग गए थे, वह वापस दिल्ली लौट आए हैं। विमान में आग लग गई थी। शुक्र है कि हम सुरक्षित हैं उन्होंने यह भी लिखा वह लंबे समय से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन स्पाइसजेट के पास बैकअप नहीं है।

    आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में स्पाइसजेट के विमानों में लगातार घटनाएं हो रही हैं, इस वजह से यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठा रहा है। 19 जून को पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के विमान में अचानक आग लग गई। आनन-फानन विमान की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि जिस समय विमान में आग लगी, उसमें 185 यात्री सवार थे।
    वहीं 19 जून को ही दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी हो गई। इसके बाद विमान की आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई थी। विमान में उस समय क्रू मेंबर समेत 82 यात्री सवार थे।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतिरुवनंतपुरम में कर्ज से लदे परिवार के पांच सदस्यों ने की खुदकशी
    Next Article झारखंड सरकार के परिवहन विभाग के ई-ग्रास एप से पांच करोड़ की ठगी मामले की शिकायत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    टंडवा में तीन युवकों की गिरफ्तारी पर सवाल, कुख्यात आजाद सरकार ने किया यह पोस्ट

    October 24, 2025
    गुमला

    नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल भेजा

    October 24, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    चौथे साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का आगाज, सीएम हेमंत कर रहे उद्घाटन… देखें LIVE

    October 24, 2025
    Latest Posts

    पिता के दशकर्म के दिन युवक पर चली गोली, इलाके में दहशत

    October 24, 2025

    सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात : सीएम हेमंत सोरेन

    October 24, 2025

    छठ पूजा में शामिल होने गए थे गृह स्वामी, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ

    October 24, 2025

    टंडवा में तीन युवकों की गिरफ्तारी पर सवाल, कुख्यात आजाद सरकार ने किया यह पोस्ट

    October 24, 2025

    फरार माओवादी सुखराम मुंडा के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया कोर्ट का इश्तिहार

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.