Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर में नवनिर्मित एयरपोर्ट को मिला एरोड्रम का लाइसेंस, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई को करेंगे उद्घाटन
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर में नवनिर्मित एयरपोर्ट को मिला एरोड्रम का लाइसेंस, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई को करेंगे उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharJuly 1, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । देवघर के नवनिर्मित एयरपोर्ट को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने ‘एरोड्रम’ यानी अपग्रेडेड 4सी का लाइसेंस दे दिया है। इस अपग्रेडेशन के बाद देवघर एयरपोर्ट से एयरबस 321 के साथ ही बोइंग 737 और भारी मालवाहक विमान भी उड़ान भर सकेंगे।

    इस बारे में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा है कि देवघर हवाई अड्डे के अपग्रेड हो जाने से अब वाणिज्यिक विमानों के परिचालन का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। यह पूरे संथाल के लिये गौरव की बात है।

    देवघर एयरपोर्ट की विशेषता : देवघर एयरपोर्ट के निर्माण पर कुल 401.34 करोड़ रुपये खर्च हुए। एयरपोर्ट लगभग 653.75 एकड़ जमीन पर फैला है। देवघर एयरपोर्ट पर 2500 मीटर यानी ढाई किलोमीटर लंबा रनवे है। झारखंड के अलावा बिहार और बंगाल के यात्री यहां से भर सकेंगे उड़ान।

    देवघर एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने से झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को काफी सुविधा होगी। कोलकाता, पटना, बागडोगरा और रांची एयरपोर्ट के बीच में देवघर एयरपोर्ट होने से यहां यात्रियों की संख्या भी भरपूर रहेगी। पहले चरण में यहां से 180 क्षमता वाले विमान की हवाई सेवा शुरू होगी। इसके बाद यहां से 320 क्षमता वाले विमान उड़ान भरेंगे।

    देवघर के नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होगा। प्रधानमंत्री सबसे पहले देवघर एयरपोर्ट आएंगे और इसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए देवघर बाबा मंदिर पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे। यहां तकरीबन 45 मिनट का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके बाद वे देवघर कॉलेज मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। देवघर एयरपोर्ट से ही एम्स के 200 बेड अस्पताल का भी उद्घाटन होग। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं की आधारशिला और शिलान्यास का कार्यक्रम भी यहीं से संपन्न होगा।

    उल्लेखनीय है कि गुरुवार को देवघर एयरपोर्ट परिसर में उच्च स्तरीय बैठक की गई थी। बैठक में झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, नागरिक विमानन मंत्रालय भारत सरकार के सचिव राजीव बंसल, संयुक्त सचिव नागरिक विमानन मंत्रालय भारत सरकार रुबीना अली, देवघर डीसी और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में नक्सलियों ने 3 ट्रैक्टरों में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article रामगढ़ : अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर से टकराया, तीन की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    Latest Posts

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.