Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jul, 2025 ♦ 1:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दो वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भक्तों को दर्शन देंगे भगवान जगन्नाथ, रथयात्रा एक जुलाई को, मेले की सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी
    झारखंड

    दो वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भक्तों को दर्शन देंगे भगवान जगन्नाथ, रथयात्रा एक जुलाई को, मेले की सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। कोरोना महामारी के दो साल बाद झारखंड की राजधानी रांची में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा एक जुलाई से आरंभ होगी। वर्ष 2020 और 2021 में मेले का आयोजन नहीं हुआ। दो वर्षों के इंतजार के बाद भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर दर्शन देंगे।

    इस साल यह रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। इसकी व्यापक स्तर पर तैयारी हो रही है। रथ यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य है। भगवान जगन्नाथ रथ मेला को लेकर रांची के जगन्नाथपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। भगवान जगन्नाथ के ऐतिहासिक रथ यात्रा को लेकर नए रथ का निर्माण आखिरी चरण में है।

    फिलहाल, भगवान एकांतवास में हैं। प्रभु 30 जून को नेत्रदान के बाद आमजन को दर्शन देंगे। मंदिर के गर्भगृह से बाहर आने के बाद स्नान मंडप में श्री भगवान का नेत्रदान होगा। यह अनुष्ठान 30 जून को सुबह साढ़े चार बजे से आरंभ हो जायेगा।

    एक जुलाई को रथ यात्रा के दिन श्री जगन्नाथ स्वामी मुख्य मंदिर में सुबह पांच बजे दर्शन देंगे। दिन के दो बजे भगवान का दर्शन बंद हो जाएगा। दिन के दो बजे श्री सुदर्शन, गरुड जी, बलभद्र स्वामी, माता सुभद्रा एवं श्री जगन्नाथ स्वामी रथ के लिए प्रस्थान करेंगे। दिन के 2.30 बजे सभी विग्रहों का श्रृंगार होगा। दिन के तीन बजे भक्तों द्वारा श्री विष्णु सहस्त्रनाम पूजा का शुभारंभ होगा। शाम 4.30 बजे सहस्त्रनाम द्वारा अर्पित पुष्प को भगवान में समर्पण एवं रथ में रस्सी बांधने का कार्यक्रम शुरू होगा।

    शाम पांच बजे भगवान रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम छह बजे केवल महिलाएं रथ पर भगवान के दर्शन कर सकेंगी। शाम के 6.45 बजे सभी विग्रहों का मौसीबाड़ी मंदिर में प्रवेश होगा। रात आठ बजे सभी विग्रहों का 108 की मंगल आरती होगी। जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने रथ मेला के दिन होने वाले पूजा कार्यक्रम को लेकर सूचना जारी कर दिया है।

    जगन्नाथपुर रथ मेला की सुरक्षा की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने काम करना शुरू भी कर दिया है। मेला परिसर में कई जगहों पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। बताया जाता है कि मेले में दो हजार अतिरिक्त पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। मेला में सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। मेला परिसर के चारों ओर सुरक्षा के मद्देनजर ड्रॉप गेट भी बनाए जा रहे हैं। वहीं श्री जगन्नाथपुर स्वामी के मुख्य मंदिर में रथ यात्रा के दिन 300 महिला-पुरुष स्वयं सेवक तैनात होंगे। झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति के अध्यक्ष मेघा उरांव ने कहा कि मेला में छेड़खानी और पॉकेटमारी की शिकायतें बहुत मिलती रहती हैं। इसपर स्वयं सेवकों की नजर होगी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो : इंडियन बैंक में 50 लाख की डकैती, बम और हथियार से लैश थे डकैत
    Next Article जेएमएम ने रांची जिला समिति का किया विस्तार, सुजीत उपाध्याय बने जिला संयुक्त सचिव

    Related Posts

    झारखंड

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मंजूरी, अगले पांच सालों में एक करोड़ नौकरी

    July 15, 2025
    झारखंड

    बिना शराब पिए भी खराब हो सकता है आपका लिवर! तुरंत सुधार लें ये 4 आदतें

    July 15, 2025
    झारखंड

    हैदराबाद जाने वाले यात्री को रांची एयरपोर्ट पर आया हार्ट अटैक, फिर…

    July 15, 2025
    Latest Posts

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मंजूरी, अगले पांच सालों में एक करोड़ नौकरी

    July 15, 2025

    थैले में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, बोला- डॉक्टर साहब इसी ने मुझे काटा है… देखें VIDEO

    July 15, 2025

    दो दिन से लापता ICICI मैनेजर की ला’श कुएं में मिली

    July 15, 2025

    बिना शराब पिए भी खराब हो सकता है आपका लिवर! तुरंत सुधार लें ये 4 आदतें

    July 15, 2025

    चीन दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात

    July 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.