Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग: मतदान केन्द्रों में बुनियादी सुविधाएं बहाल करने के लिए जरूरी कदम उठायें: उपायुक्त
    झारखंड

    हजारीबाग: मतदान केन्द्रों में बुनियादी सुविधाएं बहाल करने के लिए जरूरी कदम उठायें: उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • विधानसभा निर्वाचन-2019 की तैयारी को लेकर सूचना भवन में बैठक आयोजित।
    • असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें: एसपी

    हजारीबाग: आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर हजारीबाग जिला प्रशासन ने शनिवार को सूचना भवन सभागार में  बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदान पूर्व सभी तरह की तैयारियों की समीक्षा कर लें। सभी सेक्टरों व कलस्टरों का भौतिक निरीक्षण का निदेश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण कर लें तथा आवश्यक सुविधाएं बहाल करने के लिए जरूरी कदम उठायें। उन्होंने बीडीओ/सीओ को कहा कि अपने अपने क्षेत्र में ग्राम सभा कराकर जिन लोगों को पास एण्ड्रायड मोबाईल हैं उन्हें सुविधा एप्प तथा सी-विजिल एप्प डाउनलोड करा लें। उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से कहा कि अपने क्षेत्र के चुनाव संबंधी कार्यो का निष्पादन थाना प्रभारियों के समन्वय बनाकर समय रहते कर लें, ताकि चुनाव में के दौरान कोई परेशानी न हो।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान किये गये सारी प्रक्रिया को भलीभांति दुहराव करना होगा। इसलिए सभी पुलिस पदाधिकारी संबंधित बीडीओ/सीओ के साथ समन्वय स्थापित कर कलस्टर, सेक्टर व मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर इस संबंध के सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने डीएसपी, थाना प्रभारी को निदेशित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के असामाजिक तत्वों का चिन्हितीकरण करते हुए आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कर इसकी सूचना मुख्यालय को दें।

    बैठक में संवेदनशील मतदान केन्द्र, कम्यूनिकेशन प्लान, सुविधा एप्प और सी-विजिल एप्प, पीडब्ल्यूडी वोटर्स का चिन्हितीकरण, मतदान केन्द्रों की भौतिक स्थिति, सभी कलस्टरों में मोबाईल चार्जिंग प्वाईंट, डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन, ईआरओ नेट पर डाटा इंट्री आदि विषयों पर गहन विचार विमर्श किया गया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये।

    बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर मेघा भारद्वाज, उप निर्वाचन पदाधिकारी गायत्री कुमारी, प्रशिक्षु आईएएस सह बीडीओ दारू समीरा एस., अपर समाहर्ता दिलीप तिर्की, डीएसपी मुख्यालय विवेकानंद ठाकुर, डीएसपी-1 कमल किशोर, विष्णुगढ़ एसडीपीओ सहदेव साव, बड़कागांव एसडीपीओ सहित सभी थाना प्रभारी, बीडीओ, सीओ सहित अन्य मौजूद थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला: सभी पेट्रोल पम्पों में पीयूसी सेंटर स्थापित करने का जिला परिवहन पदाधिकारी ने दिया निर्देश
    Next Article रांची : सत्ता मिलने पर झामुमो बेघर लोगों के साथ हाईकोर्ट जाएगी और उनके लिए भू वापसी का मार्ग प्रशस्त करेगी : हेमंत सोरेन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस को दिए 15 बिंदु

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    Latest Posts

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस को दिए 15 बिंदु

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.