Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Oct, 2025 ♦ 3:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नामकुम में सेना के जवान और ग्रामीण आमने-सामने, नोंकझोंक
    जोहार ब्रेकिंग

    नामकुम में सेना के जवान और ग्रामीण आमने-सामने, नोंकझोंक

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । राजधानी रांची के नामकुम में सेना और ग्रामीणों के बीच शनिवार सुबह भिड़ंत हो गयी। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक नोंकझोंक हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

    बताया जाता है कि वर्ष 2016 में एयरपोर्ट से कुटियातू चौक तक सड़क निर्माण को मंजूरी दी गयी थी। सड़क का शिलान्यास भी हो गया लेकिन सड़क का निर्माण नहीं शुरू हो पाया। आर्मी परेड ग्राउंड की वजह से सेना सड़क निर्माण का विरोध कर रही थी। जून, 2019 में ग्रामीणों ने जबरन काम शुरू करवा दिया। सेना ने इसका विरोध किया और दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। रांची से उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और अन्य पदाधिकारियों के साथ-साथ सांसद तक को वहां जाना पड़ा था। अधिकारियों और सांसद की मौजूदगी में बैठक हुई और इस विवाद का शांतिपूर्ण हल ढूंढ़ने की बात कहकर बैठक खत्म हो गयी थी।

    पांच माह बाद भी जब किसी ने सड़क निर्माण की पहल नहीं की, तो ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। शनिवार  को भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और सड़क निर्माण शुरू कराने की कोशिश की। स्थायी रूप से मौजूद सेना के जवानों ने उनका विरोध किया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये। सेना के जवानों ने कहा कि ग्रामीण जबरन सड़क बनाना चाहते हैं। यह आर्मी की जमीन है। उसकी अनुमति के बगैर यहां कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो सकता। कमान के अधिकारी का तबादला हो गया है। नये अधिकारी को पूरे मामले की जानकारी नहीं है। जब तक वह पूरे मामले को समझ नहीं लेते और अधिकारियों के साथ कोई सर्वमान्य हल नहीं ढूंढ़ लेते, तब तक निर्माण कार्य शुरू न करें। सेना का यह भी कहना है कि यदि सड़क बननी है, तो आर्मी परेड ग्राउंड से कुछ दूर बने। इसके बाद ग्रामीण वहां से हट गये।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी : अपराधियों ने घर में घुसकर उपमुखिया दंपति की गोली मारकर हत्या
    Next Article अब संथालपरगना में केवल विकास और विकास होगा : रघुवर दास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में फर्जी नंबर प्लेट वालों पर शिकंजा, 18 गाड़ियां जब्त

    October 16, 2025
    जमशेदपुर

    मखदमपुर में फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय युवक, जांच में जुटी पुलिस

    October 16, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ की चुटूपालू घाटी में बस और ट्रेलर की टक्कर, 18 यात्री घायल

    October 16, 2025
    Latest Posts

    रांची में फर्जी नंबर प्लेट वालों पर शिकंजा, 18 गाड़ियां जब्त

    October 16, 2025

    मखदमपुर में फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय युवक, जांच में जुटी पुलिस

    October 16, 2025

    रामगढ़ की चुटूपालू घाटी में बस और ट्रेलर की टक्कर, 18 यात्री घायल

    October 16, 2025

    रांची सदर अस्पताल व पुरुलिया रोड अब अतिक्रमण मुक्त, यातायात हुआ सुचारू

    October 16, 2025

    जमशेदपुर में नौकरानी लाखों के आभूषण लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी…

    October 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.