Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मांडर विधानसभा उपचुनाव: मतदान को लेकर तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 4 हजार जवान रहेंगे तैनात
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर विधानसभा उपचुनाव: मतदान को लेकर तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 4 हजार जवान रहेंगे तैनात

    Team JoharBy Team JoharJune 21, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर रांची पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिस का दावा है कि चुनाव के दौरान एक परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। सुरक्षा व्यवस्था इतनी तगड़ी की गई है आम लोग भयमुक्त होकर अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे। मांडर उपचुनाव में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 4000 बलों की तैनाती की गई है। जो मांडर इलाके के चप्पे चप्पे पर नजर रखेगी।

    मांडर में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए केंद्रीय बलों के साथ-साथ जिला बल के जवान भी तैनात रहेंगे। मतदान केंद्रों के आसपास ऊंची बिल्डिंग पर पुलिस के बंदूकधारी भी तैनात रहेंगे जो किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ एसआरबी, जैप और जिला पुलिस की टीम के साथ 4000 जवान उपचुनाव की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। अतिसंवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ तैनात किया गया है। मांडर उप चुनाव के नोडल अफसर रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि उप चुनाव में 300 होमगार्ड्स को भी लगाया गया है।

    23 जून को होने वाले मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर रांची जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे चुका है। रांची डीआईजी एसएसपी और ग्रामीण एसपी उप चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए लगातार जवानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उपचुनाव के मद्देनजर मांडर को 6 जोन और 10 सब जोन में बांटा गया है। छह जोन में डीएसपी स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे जबकि दस सब जोन में इन्स्पेक्टर स्तर के अधिकारी मोर्चा सम्भालेंगे।

    एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया शांतिपूर्ण मतदान के लिए रांची से लगने वाली दूसरे जिलो की सीमाओं को सील कर दिया गया है। निकटवर्ती जिलो के पुलिस के सहयोग से भी लगातार असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि मांडर विधानसभा क्षेत्र लोहरदगा और लातेहार से सटा हुआ है और इस इलाके में नक्सली गतिविधियां भी अक्सर होती रहती है।

    खासकर उग्रवादी संगठन पीएलएफआई और टीपीसी की सक्रियता यहां ज्यादा है। यही वजह है कि पुलिस ने इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान भी छेड़ रखा है। रांची से एसएसपी ने यह भी बताया वोटिंग के दौरान किसी भी बाहरी तत्वों का मतदान केंद्र पर जाना वर्जित रहेगा। जिनके पास वोटर कार्ड या कोई दूसरा पहचान पत्र होगा वही मतदान केंद्र तक पहुंच पाएंगे। मांडर के सभी होटल और लॉज निधि चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी अवांछित तत्वों वहां रुक कर गड़बड़ी ना फैला सके।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएके-47 बरामदगी मामले में विधायक अनंत सिंह समेत दो दोषियों को 10-10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा
    Next Article यशवंत सिन्हा हो सकते हैं राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार !

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    क्राइम

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.