Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Oct, 2025 ♦ 10:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»उपायुक्त छवि रंजन ने की उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा, सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    झारखंड

    उपायुक्त छवि रंजन ने की उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा, सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। 23 जून को होने वाले मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त छवि रंजन द्वारा लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। उपचुनाव को लेकर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री छवि रंजन ने वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिए।

    • सभी कोषांगों की बारी-बारी से समीक्षा

    ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी छवि रंजन ने सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों से 23 जून 2022 को होने वाले मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए की गई तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ससमय तैयारियां पूरी कर लें।

    • हर बूथ पर होगी थर्मल स्क्रीनिंग

    मांडर विधानसभा उपचुनाव में हर बूथ पर मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। उपायुक्त छवि रंजन ने सामग्री कोषांग की समीक्षा करते हुए वरीय पदाधिकारी को कोविड-19 गाइडलाइंस के अनुसार तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने हर बूथ पर 1250 लोगों के हिसाब से सैनिटाइजर की उपलब्धता, मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया। बूथों पर सहायिका द्वारा मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।उपायुक्त ने प्रशिक्षण कोषांग से संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को सहायिका की ट्रेनिंग के लिए पत्र जारी करने का निर्देश दिया।

    परिवहन कोषांग की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी और मतदान के दिन आवश्यक वाहनों की उपलब्धता की जानकारी जिला परिवहन पदाधिकारी से ली। मतदान सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों की रवानगी में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उम्रदराज, दिव्यांग और थर्मल स्क्रीनिंग में कोविड-19 के लक्षण पाए जाने वाले मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित कोषांग के पदाधिकारी को दिया।उपायुक्त ने एसडीओ रांची को सभी बूथों में एंबुलेंस टैगिंग करने का निर्देश दिया।

    उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि मतदान के 48 घंटे पहले एसएसटी, एफएसटी और वीएसटी का महत्वपूर्ण रोल होता है, उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को सभी के साथ मीटिंग कर तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेबकास्टिंग, मॉडल बूथ के साथ-साथ अन्य कोषांगों की भी समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविकास विरोधी कांग्रेस-झामुमो को मांडर से मुक्त करें : बाबूलाल मरांडी
    Next Article राज्यपाल से हिन्दू जागरण मंच के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने राज भवन में किया भेंट

    Related Posts

    झारखंड

    दीपावली पर रांची से दिल्ली और पटना जाने वालों की मुश्किल : ट्रेनों में लंबी वेटिंग, किराया भी बढ़ा

    October 5, 2025
    झारखंड

    झारखंड में आज भारी बारिश, 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    October 5, 2025
    झारखंड

    डॉ. इरफान अंसारी का भावुक पत्र, “सीपी सिंह को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला”

    October 5, 2025
    Latest Posts

    दीपावली पर रांची से दिल्ली और पटना जाने वालों की मुश्किल : ट्रेनों में लंबी वेटिंग, किराया भी बढ़ा

    October 5, 2025

    अब बिना वैध FASTag पर टोल टैक्स सिर्फ 1.25 गुना, 15 नवंबर 2025 से लागू

    October 5, 2025

    बिहार में खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर : 379 खेल प्रशिक्षक पदों पर भर्ती

    October 5, 2025

    पटना मेट्रो का सपना होगा साकार, कल सीएम नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन

    October 5, 2025

    बिहार में अपराधियों के लिए नया नियम : जेल की जगह सामुदायिक सेवा

    October 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.