Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विकास विरोधी कांग्रेस-झामुमो को मांडर से मुक्त करें : बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    विकास विरोधी कांग्रेस-झामुमो को मांडर से मुक्त करें : बाबूलाल मरांडी

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इटकी मंडल के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस झामुमो और राजद के परिवारवाद व भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण ही मांडर में उप चुनाव हो रहा है। उन्होंने कहा ढाई वर्ष में विकास के कार्य तो नहीं हुए किन्तु सत्ता में बैठे दलों ने अपना खूब विकास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झामुमो जैसी पार्टियां पैसे और परिवार के लिए राजनीति करते हैं।

    ऐसे लोगों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर के पक्ष में वोट देकर चोट करना है। उन्होंने कहा कि ढाई वर्ष के कार्यकाल में हेमंत सरकार ने राज्य को लूटा है। यह लोग सत्ता का दुरुपयोग कर अपने नाम पर, अपने परिवार और प्रतिनिधियों के नाम से खदान का लीज लिया, उद्योग के नाम पर जमीन का लीज लिया। उन्होंने कहा चोरी, हत्या, अपहरण और दुष्कर्म के मामले बढे हैं। जो सुरक्षा नहीं दे सकते हैं उन्हें वोट नहीं देना है। ब्लॉक, अंचल, थाना व जिला स्तर के कार्यालयों में लूट मची है। बिना पैसे के कोई काम नहीं होता, ऐसे भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है। जो राज्य की चिंता नहीं करते वैसे लोगों को सबक सिखाना है। उन्होंने कहा कि चारों तरफ लूट मची है। कोयला बालू व अन्य खनिज संपदा की लूट मची है। उन्होंने कहा कि झारखंड को लूट कर तिजोरी भर रहे हैं। लुटेरी सरकार को विदा करना है। मांडर से विकास विरोधी कांग्रेस, झामुमो को इस बार मुक्त करना है।

    जांच अधिकारियों के खिलाफ और दर्द हेमंत सरकार को हो रहा

    श्री मरांडी ने कहा कि राज्य निर्माण से पूर्व केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी किंतु झारखंड को अलग राज्य का दर्जा कभी नहीं दिया। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही अटल बिहारी वाजपेई ने अलग राज्य के सपने को साकार किया। जिसे भारतीय जनता पार्टी ने सजाने और संवारने का काम किया। गांव गांव तक सड़क पुल पुलिया बनाया गया। उन्होंने कहा हम जो बोलते हैं वह करते हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव गरीब किसान को देखते हुए योजनाएं बना रहे हैं।

    काम करने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी को वोट देने का आह्वान किया। गंगोत्री कुजूर को एक एक वोट देकर भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों एक सचिव स्तर के पदाधिकारी पर छापा पड़ा किंतु दर्द हेमंत सरकार में शामिल कांग्रेस और झामुमो को सर्वाधिक हुआ। जांच एजेंसियों पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच से सरकार डर रही है, इसलिए विरोध कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा यह मौका है कांग्रेस और झामुमो को सबक सिखाने का।

    इससे पूर्व इटकी मंडल जाने के क्रम में जगह जगह पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भी कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र, श्रीमद्भागवत गीता, फूल माला देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान विंध्यानी मैदान, चिनारो पुरियो के कोड़ही मोड़, कुल्ही मैदान, कुर्गी बाजारटांड, महादानी स्थल झुमराटोली और कुंदी मैं जनसंपर्क अभियान और जन चौपाल को संबोधित किया।

    कार्यक्रम के दौरान शशि भूषण भगत, संजय महतो, अनिल लकड़ा, राजीव रंजन मिश्रा, अनीता मुंडा, संजय लकड़ा, अजय प्रकाश, रंजन महतो, लालमोहन सिंह, निरंजन महतो, मंगल प्रकाश, अवधेश सिंह, हेमंत गोप, भोला महतो, कुणाल सहदेव, भोला महतो, प्रीतम सिंह, संजय उरांव, शंकर सिंह, बिरसा मिंज, बिसु उरांव, हिंदुवा उरांव, रमेश उरांव, विजेता लकड़ा, विनय उरांव आदि उपस्थित थें।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण मांडर में हो रहा उपचुनाव, जनता भाजपा को जीताने का मन बना चुकी है: दीपक प्रकाश
    Next Article उपायुक्त छवि रंजन ने की उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा, सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची सदर अस्पताल में मीडिया की नो-एंट्री पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- लोकतंत्र में सवालों पर रोक क्यों?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.