Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Aug, 2025 ♦ 7:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार के पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा, तिलक से लौट रहे नौ लोगों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा, तिलक से लौट रहे नौ लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharJune 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पूर्णिया। जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक स्कॉर्पियो पानी भरे गड्ढे में गिर गई, जिससे उसमें सवार नौ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोगों को जिंदा निकाला लिया गया है। घटना पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल के अनगढ़ ओपी के कंजिया मिडिल स्कूल के पास की है। घटना के बाबत बायसी एसडीएम कुमारी तौसी ने बताया हादसे का शिकार हुए सभी लोग तिलक चढ़ाने के बाद रात को ही खपड़ा ताराबाड़ी से अपने गांव वापस किशनगंज जिला के नूनिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान ये भीषण सड़क हादसा हुआ।

    बताया जा रहा है कि अचानक लोगों से भरी स्कॉर्पियो गड्ढे में गिर गई जिसमें से अब तक नौ लोगों का शव बरामद किया गया है। जबकि दो लोग जिंदा निकाले गए हैं। पुलिस और राहत व बचाव टीम मौके पर मौजूद है। शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद चल रही है।

    कन्जिया के मुखिया समरेंद्र घोष ने बताया कि रात करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच की ये घटना है। अचानक स्कॉर्पियो गाड़ी पानी भरे गड्ढे में गिर गई। हादसा तीखा मोड़ होने और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होने के कारण हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए एंबुलेंस भी पहुंच गई है और शवों को एंबुलेंस में रखा जा रहा है।

    मुखिया ने बताया कि सभी मृतक किशनगंज जिला के रहने वाले हैं। बैसा के सीओ राजशेखर ने बताया कि एक और व्यक्ति के गाड़ी के अंदर फंसे होने की सूचना मिल रही है। गोताखोरों को बुलाया गया है और गोताखोरों की मदद से शवों की खोज की जा रही है।

    Crime news jharkhand Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका : इंडियन बैंक के कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article राजधानी रांची में हिंसा के विरोध में बंद रही दुकानें, सड़कें वीरान, जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात

    Related Posts

    चतरा

    राजधर रेलवे साइडिंग फायरिंग की जिम्मेदारी ली आजाद सरकार ने, पोस्ट कर लिखा- यह सिर्फ कान का पर्दा खोलने के लिए…

    August 19, 2025
    झारखंड

    खाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था से कोई योग्य लाभुक वंचित न रहे : मुख्य सचिव

    August 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सूर्या हांसदा मामले में CS, DGP, गोड्डा DC और SP को मिला नोटिस…

    August 18, 2025
    Latest Posts

    राजधर रेलवे साइडिंग फायरिंग की जिम्मेदारी ली आजाद सरकार ने, पोस्ट कर लिखा- यह सिर्फ कान का पर्दा खोलने के लिए…

    August 19, 2025

    खाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था से कोई योग्य लाभुक वंचित न रहे : मुख्य सचिव

    August 18, 2025

    परसुडीह गोलीकांड में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, अपराधियों के नेटवर्क में सेंध…

    August 18, 2025

    DC ने रवाना किया “वज्रपात सुरक्षा रथ”, ठनका के प्रति लोगों को जागरूक करना है मकसद

    August 18, 2025

    सूर्या हांसदा मामले में CS, DGP, गोड्डा DC और SP को मिला नोटिस…

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.