Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 4:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, अगली सुनवाई 22 जून को
    जोहार ब्रेकिंग

    आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, अगली सुनवाई 22 जून को

    Team JoharBy Team JoharJune 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । निलंबित आईएएस पूजा सिंघल और उनके सीए सुमन कुमार सिंह को ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बुधवार को पेश किया गया। दोनों की पेशी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से हुई। अदालत में सुनवाई के बाद दोनों आरोपितों को दोबारा 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    अदालत ने पूजा सिंघल से पूछा कि जेल में कोई दिक्कत है। सिंघल ने कहा कि नहीं कोई दिक्कत नहीं है। सिंघल ने रिमांड के दौरान मेडिकल जांच की रिपोर्ट मांगी है। मामले में अगली सुनवाई 22 जून को होगी। यह जानकारी ईडी के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने दी।

    इससे पूर्व 25 मई को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ईडी कोर्ट ने पूजा सिंघल को आठ जून (14 दिनों) तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार ले जाया गया था। तब से पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार सिंह जेल में बंद हैं।

    उल्लेखनीय है कि ईडी ने बीते छह मई को एक साथ आईएएस पूजा सिंघल के करीबियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 19.31 करोड़ रुपये सहित कई दस्तावेज बरामद किए गए थे। इस मामले में बीते 11 मई को ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था। यह छापेमारी मनरेगा घोटाले में हुई थी। जांच के क्रम में मामला धीरे-धीरे मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध माइनिंग तक पहुंच गया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता के पुत्र का अपहरण का प्रयास, घटना CCTV में कैद
    Next Article तुपुदाना से पीएलएफआई का एरिया कमांडर कुंवर उरांव समेत 4 नक्सली गिरफ्तार, एसएसपी की क्यूआरटी ने की कार्रवाई

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में मंईयां योजना के तहत 4.19 लाख लाभुकों को 104.90 करोड़ की राशि वितरित

    June 21, 2025
    झारखंड

    फंदे से लटका मिला BBA का छात्र, किराए के मकान में रह कर रहा था पढ़ाई…

    June 21, 2025
    झारखंड

    कभी-कभी कॉपी भी ओरिजिनल से ज्यादा प्यारी लगती है : मंत्री इरफान अंसारी

    June 21, 2025
    Latest Posts

    रांची में मंईयां योजना के तहत 4.19 लाख लाभुकों को 104.90 करोड़ की राशि वितरित

    June 21, 2025

    फंदे से लटका मिला BBA का छात्र, किराए के मकान में रह कर रहा था पढ़ाई…

    June 21, 2025

    कभी-कभी कॉपी भी ओरिजिनल से ज्यादा प्यारी लगती है : मंत्री इरफान अंसारी

    June 21, 2025

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अदाणी पावर प्लांट और अदाणी फाउंडेशन ने मिलकर किया भव्य आयोजन

    June 21, 2025

    ONSSC 2025 के दूसरे दिन इन तीन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.