Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Aug, 2025 ♦ 11:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जगन्नाथपुर मेला आयोजन की अनुमति के लिए सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
    झारखंड

    जगन्नाथपुर मेला आयोजन की अनुमति के लिए सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    Team JoharBy Team JoharJune 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर रांची के जगन्नाथपुर में मेले के आयोजन को अनुमति देने का आग्रह किया है। सांसद श्री सेठ ने मेला की अनुमति के संदर्भ में मुख्यमंत्री को बताया है कि यह सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि समाज की आर्थिक गतिविधियों का भी केंद्र होता है, इसलिए इसकी अनुमति दी जानी चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने देवघर श्रावणी मेला की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी कहा है।

    सांसद श्री सेठ ने अपने पत्र में कहा है कि श्रावणी मेला से पहले विश्वस्तरीय एक और त्यौहार है जगन्नाथ मेला। यह भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की खुशी में मनाया जाने वाला बड़ा लोक त्यौहार है। पूरे विश्व में जगन्नाथ यात्रा को लेकर सबसे बड़ा आयोजन पुरी में होता है। उसके बाद का यह आयोजन अपने रांची के जगन्नाथपुर मंदिर (धुर्वा) में होता है। 2 वर्षों से कोरोना संक्रमण को लेकर यह यात्रा बंद रही। मेला भी नहीं लगा परंतु इस वर्ष पुरी में रथयात्रा निकालने की भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। और लाखों लोग इस यात्रा में शरीक होंगे। कोरोना का हवाला देकर रांची में मेला पर प्रशासन ने रोक लगाया है।

    श्री सेठ ने कोरोना को लेकर सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए भव्य रथयात्रा और मेला के आयोजन की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि यह यात्रा और मेला सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है। यह एक ऐसा आयोजन है, जिसमें हजारों परिवारों का रोजी रोजगार जुड़ा हुआ है। 2 वर्षों से ऐसे कई छोटे छोटे व्यापारी, जो इसी मेला के भरोसे रहते हैं। ऐसे ही आयोजनों से उनके परिवार की दाल रोटी चलती है, ऐसे परिवारों की स्थिति आर्थिक रूप से खराब हुई है। यदि इस वर्ष भी इस आयोजन को अनुमति नहीं मिलती है तो आर्थिक रूप से ऐसे परिवार बुरी तरह से टूट जाएंगे।

    सांसद ने मुख्यमंत्री से कहा है कि इस दिशा में पहल की जाए। कोरोना के सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए मेला की अनुमति दी जाए ताकि हजारों परिवारों के समक्ष जो रोजी-रोटी का संकट खड़ा है, उसका समाधान मिल सके। सांसद ने विश्वास जताया है कि इस दिशा में पहल करते मुख्यमंत्री मेला लगाने की अनुमति प्रदान करेंगे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती राज्य सरकार की प्राथमिकता, नियमावलियों में विसंगतियों को दूर कर अधियाचना जल्द भेजें : हेमंत सोरेन
    Next Article जसीडीह थानेदार “विक्रम प्रताप” पर है किसका हांथ , नहीं मानते है देवघर एसपी की बात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : साहिबगंज में बबलू कबाड़ी के घर ED का रेड, खंगाल रही है कागजात

    August 19, 2025
    झारखंड

    झारखंड में 24 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    August 19, 2025
    चतरा

    राजधर रेलवे साइडिंग फायरिंग की जिम्मेदारी ली आजाद सरकार ने, पोस्ट कर लिखा- यह सिर्फ कान का पर्दा खोलने के लिए…

    August 19, 2025
    Latest Posts

    पटना में एक और ए’नकाउंटर, अपराधी दीपक कुमार को लगी गो’ली

    August 19, 2025

    ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात, यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर शांति की उम्मीद

    August 19, 2025

    रामगढ़ में पीएसएमई कंपनी के बाहर फा’यरिंग, धमकी भरा पर्चा छोड़ भागे अपराधी

    August 19, 2025

    PM मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को गले लगाकर दी बधाई, शानदार उपलब्धि को सराहा

    August 19, 2025

    शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की तेजी

    August 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.