Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Aug, 2025 ♦ 1:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती राज्य सरकार की प्राथमिकता, नियमावलियों में विसंगतियों को दूर कर अधियाचना जल्द भेजें : हेमंत सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती राज्य सरकार की प्राथमिकता, नियमावलियों में विसंगतियों को दूर कर अधियाचना जल्द भेजें : हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharJune 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गृह विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में रिक्त पदों को भरने से संबंधित समीक्षा बैठक की
    • मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के 13473, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के 38000 तथा वन विभाग के 4051 विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों के भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गृह विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों विभागों में नियुक्ति नियमावलियों की सभी बाधाओं को दूर करते हुए एक माह के भीतर अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को भेजें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने के लिए प्रतिबद्ध है। विभागों में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द चयन हो सके इस निमित्त नियुक्ति नियमावली एवं रोस्टर से संबंधित जितनी भी विसंगतियां हैं उन्हें दूर कर विज्ञापन प्रकाशित करने का प्रयास करें। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में कहीं।

    बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी रखी।गृह विभाग के 13473, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के 38000 तथा वन विभाग के 4051 विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। इन रिक्तियों के संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इन सभी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति प्रारंभ होने से राज्य के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलेगा और संबंधित विभागों में रिक्त पड़े पदों को तत्काल भरा जा सकेगा।

    बैठक में अपर मुख्य सचिव-सह- प्रधान सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एल.ख्यांगते, डीजीपी नीरज सिन्हा, गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राजेश शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एके रस्तोगी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : समस्तीपुर में सामूहिक मौत मामले में तीन लोगोंं के खिलाफ प्राथमिकी
    Next Article जगन्नाथपुर मेला आयोजन की अनुमति के लिए सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीसीएल की टीम ने कोयला लदे तीन हाईवा पकड़ा, थार सवार लोगों ने किया हमला

    August 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड शराब प्रकरण : 92 दिन बाद भी ACB ने नहीं की चार्जशीट, IAS विनय चौबे को मिली बेल

    August 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘थ्री इडियट्स’ के ‘प्रोफेसर’ अच्युत पोतदार का निधन, इंडियन आर्मी में भी दे चुके थे सेवा

    August 19, 2025
    Latest Posts

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस ₹100

    August 19, 2025

    सीसीएल की टीम ने कोयला लदे तीन हाईवा पकड़ा, थार सवार लोगों ने किया हमला

    August 19, 2025

    कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-गैस टैंकर की टक्कर में युवक की मौ’त

    August 19, 2025

    ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे दिन राहुल गांधी पहुंचे नवादा, बीजेपी के नारों पर दी फ्लाइंग किस

    August 19, 2025

    NDA की बैठक में पीएम मोदी ने कहा- राधाकृष्णन सबको साथ लेकर चलने वाले नेता

    August 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.