Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नक्सलियों का पूर्व सबजोनल कमांडर प्रेमिका के साथ गिरफ्तार, AK-47 जब्त
    झारखंड

    नक्सलियों का पूर्व सबजोनल कमांडर प्रेमिका के साथ गिरफ्तार, AK-47 जब्त

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा : पुलिस की स्पेशल टीम ने उग्रवादी भानु सिंह खरवार को उसके प्रेमिका के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार पूर्व सबजोनल कमांडर भानु सिंह खरवार और उसकी प्रेमिका वृंदा कुमारी के पास एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, 20 राउंड गोली, एक काला रंग का पाउच, एक देशी कट्टा, दो जिंदा राउंड गोली, 7 मोबाइल, पावर बैंक, एक डीसी चार्जर, एक सोलर पैनल, दो बैग, एक डायरी बरामद की गई। डायरी में लेवी देने वालों का नाम दर्ज है। इस उग्रवादी पर कुल 14 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। छापेमारी अभियान में एसडीपीओ रंका एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्तिक, इंस्पेक्टर राम जी महतो, थाना प्रभारी वीरेंद्र हंसादा, रमकंडा थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार, मोहम्मद इमरान खान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

    पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने रविवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि रंका, चिनिया, रमकंडा, चैनपुर में लगातार इसकी गतिविधि बढ़ रही थी। इस पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पुलिस इन इलाकों में उसके ठिकानों पर विशेष छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को विशेष टीम गठित कर रंका थाना क्षेत्र के गांव जून एवं करी के जंगल में छापेमारी की गई। इस दौरान भानु सिंह खरवार को जंगल में चारों तरफ से घेर लिया गया। पुलिस को आते हुए देखकर भानु सिंह खरवार एवं उसकी प्रेमिका भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।

    SP ने बताया कि भानु भानु सिंह खरवार पूर्व में भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर रह चुका है। 1 अक्टूबर 2016 को आत्मसमर्पण नीति के तहत किया था। आत्मसमर्पण के उपरांत 2020 में पर बाहर आया था। जेल से निकलने के बाद ग्रामीणों के बीच दहशत फैलाने का कार्य कर रहा था। इसके बाद 2021 में उसे पुनः गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। करीब डेढ़ माह जेल में रहने के बाद निकलने के बाद नक्सली संगठन को सक्रिय कर लड़कों को जोड़कर संगठन का विस्तार कर रहा था। आत्मसमर्पण करने से पहले उग्रवादी पर छह तथा जेल से बाहर आने के बाद अलग-अलग थानों में 8 मामले दर्ज हैं। रंका, रमकंडा, चिनिया में चल रहे विकास कार्यों की ठेकेदारों एवं स्थानीय लोगों से लेवी वसूलने का काम करता था। उस दौरान ठेकेदार व जनप्रतिनिधियों को डराने धमकाने का कार्य करता था।

    naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- जनपद के समय से ही पार्टी आदिवासियों की चिंता की है
    Next Article हनी ट्रैप मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार, 30 मोबाइल, एक कार और दो मोटरसाइकिल जब्त

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    झारखंड

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का पलटवार, बोले – मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जवाब जरूर मिलेगा

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सबूत दिखाएं या मांगें सार्वजनिक माफी : सुभाष गर्ग के आरोपों पर सांसद निशिकांत दुबे का आर-पार का हमला

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    21 सितंबर 1998 : झारखंड एक्ट का विरोध क्यों कर रहे थे झारखंड आंदोलनकारी?

    September 21, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.