Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 4:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांचीः सरकारी अफसरों-कर्मियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, हजारों कर्मियों को होगा फायदा
    झारखंड

    रांचीः सरकारी अफसरों-कर्मियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, हजारों कर्मियों को होगा फायदा

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड में सरकारी अफसरों-कर्मियों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है. सरकार के निर्देश के बाद कार्मिक विभाग ने इसको लेकर रोक हटा ली है. इससे झारखंड के कम से कम 57 हजार कर्मियों को अब सीधा फायदा होगा. यह रोक 14 दिसंबर 2021 से ही लगी हुई थी. इस कारण अफसरों और कर्मियों का प्रमोशन स्थगित था  झारखंड विधानसभा में उठाये गये प्रश्न के आलोक में विधानसभा द्वारा एक विशेष समिति का गठन किया गया था. मामले की जांच की गयी थी, जिस क्रम में राज्य सरकार द्वारा विभागीय पत्र 24.12.2021 के माध्यम से तत्काल प्रभाव से प्रोन्नति की प्रक्रिया स्थगित की गयी.

    यह बात सामने आयी थी कि राज्य कर्मियों की प्रोन्नति में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के वरीय सरकारी सेवकों को प्रोन्नति से वंचित कर सामान्य वर्ग के कनीय कर्मियों को भी प्रोन्नति दी गयी. इसी के बाद विभाग ने जांच करायी थी, जिसके बाद करीब डेढ़ साल से राज्य में प्रोन्नति बाधित थी. इसी दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य के सरकारी कार्यालयों में एससी, एसटी अधिकारियों व कर्मियों प्रतिनिधित्व का आंकड़ा जुटाने के लिए प्रमोशन पर रोक विगत डेढ़ साल पहले लगायी गयी. 

    इस रोक की वजह से विभिन्न विभागों के विभिन्न पदों पर कार्यरत कई अधिकारी व कर्मचारी उच्च पदों पर प्रोन्नति पाये बगैर रिटायर हो गये. राज्य सरकार ने इस बीच अपर मुख्यसचिव एटीआई एल खियांगते की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की. इस कमेटी को सरकारी कार्यालयों में एससी-एसटी के प्रतिनिधित्व का आंकड़ा जुटाने को कहा गया. विगत आठ अक्टूबर को ही कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को दी है.  

    इसके बाद विभाग ने रिपोर्ट के आधार पर एक विधेयक लाया और इसमें परिणामी वरीयता के आधार पर एससी-एसटी को प्रोन्नति देने की बात कही. वरीयता सह प्रात्रता के प्रावधान के अंतर्गत प्रोन्नति प्रदान करने अथवा विचार करते समय, मूल कोटि की वरीयता सूची में वरीयता क्रम में सामान्य वर्ग से ऊपर रहने वाले अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के सरकारी सेवकों को अनारक्षित रोस्टर बिंदु पर प्रोन्नति अनुमान्य होगी.

    इस क्रम में एससी, एसटी के वरीय सरकारी सेवक को अनारक्षित बिंदु पर पदोन्नत करते समय यह देखा जाना आवश्यक नहीं है कि उसकी नियुक्ति मेधा के आधार पर हुई अथवा आरक्षण के आधार पर. वरीयता सह पात्रता के प्रावधान अंतर्गत दी जाने वाली प्रमोशन का उदाहरण भी दिया गया है. कार्मिक अपने आदेश में इसी के तहत भविष्य में प्रमोशन देने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : पार्किंग विवाद में हत्या का आरोपित गया जेल
    Next Article पूजा सिंघल प्रकरण में ईडी की जांच जारी, चार जिलों के डीएमओ, दो डीटीओ और प्रेम प्रकाश से पूछताछ

    Related Posts

    जमशेदपुर

    कदमा में कुख्यात मो तौकीर उर्फ़ गोरा की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    November 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डाबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 203 लोगों को पकड़ा गया

    November 20, 2025
    गिरिडीह

    जमीन विवाद में जमुआ के कारोडीह में चले गोली-बम… देखें वीडियो

    November 20, 2025
    Latest Posts

    कदमा में कुख्यात मो तौकीर उर्फ़ गोरा की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    November 21, 2025

    रांची में अड्डाबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 203 लोगों को पकड़ा गया

    November 20, 2025

    जमीन विवाद में जमुआ के कारोडीह में चले गोली-बम… देखें वीडियो

    November 20, 2025

    IITF 2025 : झारखंड पवेलियन में तसर और महिला शक्ति की दमदार प्रस्तुति

    November 20, 2025

    धनबाद में बढ़ते अपराध को लेकर आईजी सख्त, अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश

    November 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.