Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 12:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बड़े भाई ने छोटे को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की, पुलिस केस की छानबीन में जुटी
    झारखंड

    बड़े भाई ने छोटे को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की, पुलिस केस की छानबीन में जुटी

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : सोमवार को देर रात करीब 11 बजे राम उरांव ने अपने छोटे भाई 17 वर्षीय बसंत उरांव की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पूरी रात शव के पास बैठकर विलाप करता रहा। लोगों को किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की बात कहकर भ्रमित करता रहा। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम गांव पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। टीम केस की छानबीन में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को यह ज्ञात हुआ कि बसंत की हत्या उसके बड़े भाई राम उरांव ने ही की है।

    इसके बाद पुलिस ने बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बड़े भाई ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई। घटना के बावत बताया जाता है कि सोमवार को गांव में बूढ़ी करम का त्योहार मनाया जा रहा था। त्योहार को लेकर गांव के अधिकांश लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम में व्यस्त थे। इस आयोजन में वसंत व उसका बड़ा भाई राम उरांव भी शामिल था। इसी दौरान ही दोनों भाई के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद राम उरांव ने बसंत की हत्या कर दी।

    विवाद के कारणों पर मृतक की बहन सुगंती उरांव ने बताया कि बड़े भाई राम उरांव ने अपनी शादी के बाद दोनो छोटे भाई-बहनों को घर से भगा दिया था। पिता की पैतृक जमीन को गिरवी रख दिया था। घर से निकाले जाने के बाद दोनो भाई-बहन बाहर कमाने चले गए थे। जब दोनों गांव वापस लौटे तो सबसे पहले पिता की गिरवी जमीन को वापस निकाला। जमीन वापस मिलने के बाद फिर से बड़े भाई की नजर उसपर पड़ गई।अब वह जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में जुट गया।इसी बात को लेकर वह अक्सर छोटे भाई के साथ विवाद करता रहता था। सोमवार को मौका मिलते ही भाई की हत्या कर दी।

    murder
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनियंत्रित टेलर ने साइकिल सवार व्यक्ति को रौंदा, परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल
    Next Article मंडा पूजा में दो युवक की आपसी विवाद में गोली मारकर हत्या, तीसरा युवक रिम्स में इलाजरत

    Related Posts

    झारखंड

    भारी बारिश से बालूमाथ में बाढ़ जैसे हालात, खड़ा ट्रक बह गया

    June 19, 2025
    झारखंड

    लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी

    June 19, 2025
    झारखंड

    JSSC माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 की आवेदन तारीख में बदलाव

    June 19, 2025
    Latest Posts

    भारी बारिश से बालूमाथ में बाढ़ जैसे हालात, खड़ा ट्रक बह गया

    June 19, 2025

    चलती ऑटो में लगी आ’ग, एक महिला की मौ’त, कई जख्मी

    June 19, 2025

    लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी

    June 19, 2025

    JSSC माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 की आवेदन तारीख में बदलाव

    June 19, 2025

    टंडवा में चुन्द्रु धाम नदी में आई बाढ़, शिव मंदिर का शिवालय पूरी तरह डूबा

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.