Joharlive Team
दुमका : युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजेश्वरी बी की अध्यक्षता में एसपी कॉलेज में ”स्वीप” के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी योग्य मतदाता अवश्य मतदान करें। जिनका भी मतदाता सूची में नाम नहीं है अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रपत्र-6 भरकर जिला निर्वाचन शाखा में जमा कर दें।बीएलओ द्वारा घर घर जाकर ऐसे लोगों को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। ऑनलाइन भी इस संबंध में आवेदन किया जा सकता है।इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महत्यौहार में अवश्य भाग लें। मतदान अवश्य करें, और अपने आस पास के लोगों को भी मतदान करने के लिये प्रेरित करें।
दुमका : विधानसभा चुनाव में सभी योग्य मतदाता अवश्य मतदान करें : उपायुक्त
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

