Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 10:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झामुमो विधायक दल की हुई बैठक : राज्यसभा चुनाव में झामुमो हर हाल में उतारेगा प्रत्याशी, नाम की घोषणा जल्द
    झारखंड

    झामुमो विधायक दल की हुई बैठक : राज्यसभा चुनाव में झामुमो हर हाल में उतारेगा प्रत्याशी, नाम की घोषणा जल्द

    Team JoharBy Team JoharMay 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । मुख्यमंत्री आवास में शनिवार को हुई झामुमो विधायक दल की बैठक में राज्यसभा चुनाव के साथ मांडर उपचुनाव पर भी चर्चा हुई। बैठक में राज्यसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हर हाल में अपना प्रत्याशी उतारेगा। सोनिया गांधी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुलाकात के बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जायेगी।

    झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए अब तक किसी भी पार्टी ने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। बैठक के बाद झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता ने जानकारी दी कि झामुमो हर हाल में राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार देगा।

    झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार देगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने मिलकर यह निर्णय लिया है। इस फैसले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली जाकर सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे और ये मामला उनके समक्ष रखेंगे। इसके बाद प्रत्याशी की घोषणा की जायेगी।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गयी है। निर्वाचन आयोग की ओर से नामांकन की अंतिम तारीख 31 मई को निर्धारित की गयी है। 10 जून को मतदान की तारीख तय है। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच जायेगी। तीन जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

    महेश पोद्दार व मुख्तार अब्बास नकवी का कार्यकाल सांसद के रूप में सात जुलाई को खत्म हो रहा है। भाजपा के पास 26 विधायक हैं। ऐसे में उसे सिर्फ दो वोट का जुगाड़ करना है। सत्ता पक्ष के झामुमो के पास 30 विधायकों का मजबूत आंकड़ा है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पंचायत चुनाव : राज्य में पलामू, जामताड़ा और पश्चिमी सिंहभूम के छह केंद्रों पर होगा पुनर्मतदान
    Next Article कांके के तत्कालीन अंचल अधिकारी प्रभात भूषण सिंह निलंबित

    Related Posts

    झारखंड

    BREAKING : झारखंड-बंगाल में कोयला कारोबारी के 42 ठिकानों पर ED की रेड, भारी मात्रा में कैश व जेवरात मिले

    November 21, 2025
    झारखंड

    JSSC पेपर लीक का मुख्य आरोपी विनय साह गोरखपुर से गिरफ्तार

    November 21, 2025
    Uncategorized

    भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे: ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक… जानें

    November 21, 2025
    Latest Posts

    दिल्ली कार धमाका: एनक्रिप्टेड वीडियो से तैयार हो रहे थे आतंकी

    November 21, 2025

    मेक्सिको की फातिमा बनीं मिस यूनिवर्स 2025, भारत की मनिका का क्या रहा पोजीशन… जानें

    November 21, 2025

    BREAKING : झारखंड-बंगाल में कोयला कारोबारी के 42 ठिकानों पर ED की रेड, भारी मात्रा में कैश व जेवरात मिले

    November 21, 2025

    शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 85,347.40 और निफ्टी 26,109.55 पर खुला

    November 21, 2025

    JSSC पेपर लीक का मुख्य आरोपी विनय साह गोरखपुर से गिरफ्तार

    November 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.