Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Aug, 2025 ♦ 11:39 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामला: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामले में अब 14 जून को होगी सुनवाई
    झारखंड

    ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामला: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामले में अब 14 जून को होगी सुनवाई

    Team JoharBy Team JoharMay 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : भारत निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में अब 14 जून को सुनवाई करने का आदेश दिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने पहले इस मामले में 31 मई को सीएम हेमंत सोरेन को पÞक्ष रखने को कहा था, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 31 मई को उपस्थित होने में असमर्थता व्यक्त करते हुए समय की मांग की गयी थी, जिसके बाद आयोग ने नई तारीख 14 जून निर्धारित की है।भारतीय जनता पार्टी बनाम हेमंत सोरेन से संबंधित इस मामले में आयोग की ओर से संधित पक्ष को चिठ्ठी उपलब्ध करा दी गयी है।

    गौरतलब है कि बीजेपी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर रांची के अनगड़ा प्रखंड में खदान लीज अपने नाम पर लेने का आरोप लगाते हुए ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का आरोप लगाते हुए राज्यपाल रमेश बैस से शिकायत की थी। इस मामले में राज्यपाल की ओर से भारत निर्वाचन आयोग से मंतव्य मांगा गया, जिसके बाद आयोग ने 2 मई को मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय को नोटिस उपलब्ध करा कर 10 मई तक जवाब देने का निर्देश दिया गया, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां की बीमारी और हैदराबाद में इलाज होने का हवाला देते हुए समय की मांग की गयी, जिसके बाद 20 मई तक उन्हें जवाब देने का निर्देश दिया गया। 20 मई को हेमंत सोरेन की ओर से लिखित जवाब उपलब्ध करा दिया गया, जिसके बाद आयोग ने 31 मई को उन्हें पक्ष रखने का अवसर दिया, परंतु अब समय की मांग किये जाने पर मामले में सुनवाई की तिथि 14 जून निर्धारित की गयी है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीसी छवि रंजन ने कोविड प्रोटोकॉल और मॉनसून के मद्देनजर कार्य योजना तैयार करने का दिया निर्देश
    Next Article झारखंड में राज्यसभा चुनाव में जेएमएम देगा उम्मीदवार, सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली में सोनिया गांधी से करेंगे बात

    Related Posts

    झारखंड

    दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के परिवार से मिलने आज जमशेदपुर पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन

    August 20, 2025
    झारखंड

    रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्मृति स्थल, जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू

    August 20, 2025
    झारखंड

    छोटा तालाब में युवक के डूबने की आशंका, लोगों ने सड़क जाम किया

    August 20, 2025
    Latest Posts

    पुराना छत ढहने से दादी और पोते की मौ’त, एक बच्चा घायल

    August 20, 2025

    दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के परिवार से मिलने आज जमशेदपुर पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन

    August 20, 2025

    तेजस्वी यादव ने साधा नीतीश सरकार पर निशाना, कहा- बेसुध और थके हारे CM…

    August 20, 2025

    रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्मृति स्थल, जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू

    August 20, 2025

    नहर में मिली अज्ञात महिला की बॉडी, पुलिस जुटी तफ्तीश में…

    August 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.