Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 3:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट पर चढ़ने से रोकने का मामला : डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइंस पर लगाया पांच लाख जुर्माना
    झारखंड

    दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट पर चढ़ने से रोकने का मामला : डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइंस पर लगाया पांच लाख जुर्माना

    Team JoharBy Team JoharMay 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रांची में एक दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट में बैठने से रोकने के लिए इंडिगो एयरलाइंस को पांच लाख रुपये का जुर्माना भरना होगा। मीडिया के जरिए मामला उजागर होने पर नागरिक उड्डयन मंत्री ने खुद संज्ञान लिया था। साथ ही फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया था।

    जांच समिति ने इंडिगो के कर्मचारियों को नियमों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन करते पाया है। इसके बाद विमानन कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। अब डीजीसीए ने कंपनी पर इस मामले में पांच लाख का जुर्माना लगाया है।

    डीजीसीए ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ग्राउंड स्टाफ के दयालु व्यवहार से स्थितियां ना केवल काबू में रहतीं, बल्कि बच्चे को शांत करा देने से न तो वह बोर्डिंग से वंचित होता और न ही ऐसी परिस्थितियां उभरकर आ पातीं। कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों में असाधारण प्रतिक्रिया की आवश्यकता होती है लेकिन एयरलाइंस कर्मचारी उस मौके पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा, जो नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं (विनियमों) के भावनाओं के पालन में चूक है। साथ ही डीजीसीए ने एयरलाइन पर पांच लाख का जुर्माना लगाने का फैसला किया है।

    उल्लेखनीय है कि रांची एयरपोर्ट पर बीते सात मई को इंडिगो की तरफ से कहा गया था कि बच्चा घबराया हुआ था। ऐसे में रांची हवाई अड्डे पर बच्चे को रांची-हैदराबाद उड़ान में चढ़ने से रोका गया, ताकि फ्लाइट के अन्य यात्रियों को दिक्कत ना हों। हवाई यात्रा के लिए देश का शीर्ष नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा है कि जांच में यह पाया गया है कि इंडिगो ग्राउंड स्टाफ दिव्यांग बच्चे को संभाल नहीं पाया और उसने बच्चे को फ्लाइट पर चढ़ने से रोककर स्थिति को और संवेदनशील और कठिन बना दिया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला : युवक की हत्या मामले में पुलिस ने महिला सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार
    Next Article अवैध जमीन आवंटन और प्रेम प्रकाश को दिये बॉडीगार्ड की जांच को लेकर झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता ने ईडी, डीजीपी और सीएस को लिखा पत्र

    Related Posts

    जमशेदपुर

    इंटरमीडिएट नामांकन और स्थानांतरण पर रोक के खिलाफ छात्रों का हस्ताक्षर अभियान

    July 8, 2025
    कोडरमा

    राज्य सरकार की लापरवाही के चलते लोगों को नहीं मिल रहा केंद्र की योजनाओं का लाभ : अन्नपूर्णा देवी

    July 8, 2025
    झारखंड

    आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अब चुप नहीं बैठा जा सकता : डॉ इरफान अंसारी

    July 8, 2025
    Latest Posts

    इंटरमीडिएट नामांकन और स्थानांतरण पर रोक के खिलाफ छात्रों का हस्ताक्षर अभियान

    July 8, 2025

    RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज…

    July 8, 2025

    मजबूरी में बेटों से जोतवाया खेत, CM ने लिया संज्ञान

    July 8, 2025

    राज्य सरकार की लापरवाही के चलते लोगों को नहीं मिल रहा केंद्र की योजनाओं का लाभ : अन्नपूर्णा देवी

    July 8, 2025

    आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अब चुप नहीं बैठा जा सकता : डॉ इरफान अंसारी

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.